सत्र 2 (साइमन कहता है)

1. साइमन कहता है (Simon Says): 15 मिनट

उद्देश्य: इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों की सतर्कता को बढ़ाना व दिए जाने वाले निर्देशों पर ध्यान एकाग्र करवाना है।

गतिविधि के चरण: विद्यार्थियों को गतिविधि के नियम बताए जाएँ। करना कुछ इस प्रकार होगा - उन्हें केवल साइमन के आदेश को मानना है। मतलब, जब यह कहा जाए, “साइमन कहता है - कूदो”, तभी कूदना है। पर जब केवल यह कहा जाए – “कूदो”, तो कूदना नहीं है क्योंकि साइमन ने ऐसा नहीं कहा।
अब गतिविधि शुरू की जाए जिसमें निम्नलिखित आदेश दिए जा सकते हैं: साइमन कहता है (या बिना साइमन का नाम लिए):
  • हाथ ऊपर उठाएँ।
  • पैरों को छुएँ।
  • अपने नाक को हिलाएँ।
  • घुटनों को छुएँ।
  • मजाकिया चेहरा बनाएँ।
  • सिर को छुएँ।
  • कंधों को छुएँ।
  • एक पांव पर खड़े हो जाएँ।
  • अपनी पलकें झपकाएँ।
  • पैरों की उंगलियों के बल खड़े हों।
  • कमर पर हाथ रखें।
  • आसमान को छूने की कोशिश करें।
  • खुद को गले लगाएँ, आदि।
गतिविधि में चर्चा हेतु प्रस्तावित बिंदु : (शिक्षक अपनी तरफ से भी प्रश्न पूछ सकते हैं जिससे इस गतिविधि के उद्देश्य प्राप्त किए जा सकें।)
  • आपके शरीर के किस अंग ने आपको सुनने में मदद की? (कान)
  • आदेश का सही-सही पालन करने के लिए आपको क्या करना पड़ा? (सतर्क रहते हुए ध्यान से सुनना पड़ा।)
  • क्या यह गतिविधि मुश्किल थी या आसान?
  • क्या आपको यह गतिविधि करने में कोई कठिनाई हुई?
  • इस गतिविधि से आपको क्या लाभ होगा? (जो भी हम सुन रहे होते हैं यदि उस पर ध्यान देते हैं तो हम बेहतर तरीके से सुन पाते हैं।

No comments:

Post a Comment