8. ख़ुशी तो सभी को चाहिए

गतिविधि का उद्देश्य:- हम सभी का प्रयास हमेशा ख़ुश रहने के लिए रहता है बच्चे यह समझ सकेंगे कि ख़ुशी ही सभी के जीवन का लक्ष्य है।
समय:- कम से कम दो दिन अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक

आवश्यक सामग्री:- किसी विशेष सामग्री की आवश्यकता नहीं है।

शिक्षक के लिए नोट:-
हम सभी का लक्ष्य ‘हमेशा ख़ुश’ रहना है। सभी व्यक्तियों के सभी प्रयास केवल और केवल ख़ुशी (happiness) के लिए ही हैं। इसे जाँचने के लिए व्यक्ति के हर प्रयास या कार्य के लिए ‘क्यों’ लगाते जाएँ तो अंत में यही निकलता है। लक्ष्य के आधार पर सभी व्यक्ति एक समान हैं। समानता के इस आधार को समझने से व्यक्ति-व्यक्ति के बीच विश्वास का रास्ता निकलता है। आज व्यक्ति को व्यक्ति से ही सबसे ज़्यादा भय है जिसे दूर करके ख़ुश रहा जा सकता है।

कक्षा की शुरुआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए

गतिविधि के चरण:-
  • शिक्षक कक्षा में विद्यार्थियों के चार समूह बनाए।
  • सभी समूह चर्चा करेंगे कि मानव जीवन के लक्ष्य क्या क्या हो सकते हैं अथवा मानव को जीवन में क्या क्या चाहिये।
  • 5 मिनट की चर्चा के बाद प्रत्येक समूह का प्रस्तुतीकरण करवाया जाये। साथ ही, हर एक समूह से कोई एक विद्यार्थी बोर्ड पर उस समूह के विचार लिख भी सकते हैं।
  • अब शिक्षक एक एक करके कुछ विद्यार्थियों के साथ कुछ इस प्रकार से प्रश्न पूछना शुरू करें कि वह जीवन में जो भी बनना या करना चाहता है तो वह क्यों चाहता है? उसके हर जवाब पर तब तक ‘क्यों’ लगाते जाएँ जब तक कि अंतिम उत्तर ‘अच्छा लगता है, satisfaction(संतुष्टि) के लिए, ख़ुशी के लिए आदि’ नहीं आ जाए। इस अंतिम उत्तर को बोर्ड पर लिख दें। उदाहरण के लिए:
    • प्रश्न : आप जीवन में क्या करना चाहते हैं?
    • उत्तर: मैं पढ़ लिख कर डॉक्टर बनना चाहता हूं।
    • प्रश्न:क्यों?
    • उत्तर: पैसा कमाना चाहता हूं।
    • प्रश्न: क्यों?
    • उत्तर: घर की आवश्यकताएं पूरा करने के लिए।
    • प्रश्न:क्यों?
    • उत्तर:सबकी ज़रूरतें पूरी करने के लिए।
    • प्रश्न:क्यों?
    • उत्तर:सबको अच्छा लगेगा।
    • प्रश्न:ऐसा क्यों चाहते हो?
    • उत्तर:मुझे खुशी मिलेगी।
  • इसी प्रकार 2-3 विद्यार्थियों से और पूछा जाए और उनके अंतिम उत्तर (जो उपरोक्त में से ही होंगे) भी बोर्ड पर लिख दें।
  • अब विद्यार्थियों को जोड़े में एक-दूसरे से इसी तरह प्रश्न पूछने के लिए कहें। अंत में विद्यार्थियों से कहें कि यदि किसी का जवाब ‘अच्छा लगता है, satisfaction (संतुष्टि) के लिए, ख़ुशी के लिए आदि’ में से नहीं है तो उस जोड़े का विद्यार्थी फिर से प्रश्न करे और अन्य सभी उन्हें सुनेंगे। आवश्यक हो तो शिक्षक सही प्रश्न करने में मदद करे।
  • बोर्ड पर लिखे ‘अच्छा लगता है, satisfactionn (संतुष्टि) के लिए, ख़ुशी के लिए आदि’ अंतिम उत्तरों के लिए एक शब्द दें ‘Happiness’ (ख़ुशी/संतुष्टि) और विद्यार्थियों को कुछ समय सोचने का मौका देकर निम्नलिखित प्रश्नों पर चर्चा करें।
गतिविधि में चर्चा हेतु प्रस्तावित प्रश्न:-
1 सभी व्यक्तियों के जीवन का लक्ष्य क्या है? (उत्तर- ख़ुश या संतुष्ट होना)
2 यह आपको कैसे स्पष्ट हुआ?
3 यह लक्ष्य एक दूसरे का सहयोग करने से मिलेगा या झगड़ने से मिलेगा? विस्तार से बताओ।
4 क्या यह लक्ष्य सभी को मिल सकता है?
5 इसके लिए आप दूसरों की क्या मदद करेंगे?
6 क्या यह कहा जा सकता है कि सभी व्यक्ति एक समान हैं?यदि हां तो किस आधार पर?
7 सभी व्यक्तियों के जीवन का लक्ष्य एक समान है। इस बात के आधार पर अब अपने मित्र के बारे में क्या सोचते हैं? केवल एक वाक्य में बताएं।
8 अपने मित्र के लक्ष्य की प्राप्ति में आप उस किस प्रकार का सहयोग दे सकते हैं?

क्या करें क्या न करें:-
  • विद्यार्थियों के अधिगम स्तरानुसार अन्य कक्षा के प्रश्नों को भी चर्चा के लिए लिया जा सकता है।
  • विद्यार्थियों को अपने परिवार में भी जीवन के लक्ष्य पर चर्चा के लिए कहा जा सकता है।
  • शिक्षक भी अपने लक्ष्य को साझा कर, उसमें ‘क्यों’ जोड़-जोड़ कर अंतिम उत्तर ‘ख़ुशी के लिए’ तक पहुंचे।
कक्षा के अंत में एक 2 मिनट शांति से बैठकर आज की चर्चा के निष्कर्ष के बारे में विचार करें

------------------------


  1. तेरे गुण और मेरे गुण
  2. गुणों की खान
  3. चेक-इन
  4. अच्छी बातें अच्छे काम
  5. ग्रेटीट्यूड वाल
  6. खुशी एक भाव है
  7. आओ खुशी को समझें
  8. ख़ुशी तो सभी को चाहिए
  9. सोचने की क्षमता अपार- असीमित
  10. जान-बूझ कर या अपने-आप
  11. शरीर और मन की आवश्यकताएं
  12. मेरी भूमिका
  13. अच्छा लगना कितनी देर
  14. अच्छा लगना - अच्छा होना
  15. सामान और सम्मान
  16. मूल्य और कीमत का अंतर
  17. मुझे हमेशा चाहिए
  18. भ्रम
  19. भाव/feelings एक समान
  20. शरीर और मन की ताकत

No comments:

Post a Comment