12. सम्मान/पहचान का आधार क्या

गतिविधि का उद्देश्य: बच्चों का ध्यान इस तरफ ले जाना कि सम्मान/पहचान का कारण रूप, पद, बल और धन नही हैं, बल्कि व्यक्ति की उपयोगिता और उसका अच्छा आचरण है।
समय: कम से कम दो दिन अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक
आवश्यक सामग्री: कुछ नहीं

शिक्षक के लिए नोट: आज हम कई ऐसे आधार देखते हैं जिनके कारण हमें लगता है कि सम्मान /पहचान प्राप्ति हो सकती है। यदि हम सम्मानित होना पसन्द करते हैं तो ऐसे ही आधार स्वयं में मज़बूत करने के प्रयास में लगे रहते हैं। देखना पड़ेगा कि सम्मान का आधार वस्तु, रूप, धन इत्यादि है या कुछ और। क्या आचरण भी सम्मान का आधार हो सकता है?इस गतिविधि में इसी पर चर्चा की गयी है।

कक्षा की शुरुआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

गतिविधि के चरण:
  • सभी छात्रों को एक कागज के दो टुकड़े करवा कर Yes और No के दो कार्ड बनाने के लिए कहें उनको अलग अलग कलर भी करवा सकते हैं।
  • अब सभी को अपने मन में अपने परिवार के सदस्यों के अलावा किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में सोचने के लिए कहें जिनका वे बहुत आदर करते हों। उन्हें सोचने के लिए समय दें।
  • अब अध्यापक कक्षा में निम्नलिखित प्रश्न पूछें व सभी छात्रों को Yes या No के प्ले कार्ड्स दिखाकर उत्तर देने को कहें:
पहला दिन: चर्चा के लिए प्रस्तावित प्रश्न
1. क्या सुंदर होने के कारण आप उन लोगों को पहचानते हैं ?क्या आप उनका आदर भी इसी कारण करते हैं?
2. क्या धनवान होने के कारण आप उन लोगों को पहचानते हैं? क्या आप उनका आदर भी इसी कारण करते हैं?
3. क्या वे उच्च पद पर हैं, इसलिए आप उन्हें पहचानते हैं?क्या आप उनका आदर भी इसी कारण करते हैं?
4. क्या वे अधिक ताकतवर हैं, इस कारण आप उनका आदर करते हैं। I
ज़रूरी यह है कि विद्यार्थियों का ध्यान इस ओर जाए कि इन सवालों का जवाब “हाँ ” में अधिक आया या “न” में।

दूसरा दिन:

कक्षा की शुरुआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

चर्चा के लिए प्रस्तावित प्रश्न
1. आप किसी का आदर क्यों,किन आधारों पर करते हैं? (अपेक्षित उत्तर- व्यवहार, प्रेम, सहयोगी आदि)
2. क्या इन्हीं आधारों (अच्छा व्यवहार, प्रेम, सहयोग आदि) को आप स्वयं में देख पाते हैं?
3. क्या आपने किसी को इन आधारों पर जीते हुए देखा है? यदि हाँ, तो उनके बारे में बताएँ ।
4. क्या इन आधारों को हम अपने जीने में अपना सकते हैं?

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट शांति से बैठकर आज की चर्चा के निष्कर्ष के बारे में विचार करें।

-------------------------

  1. साँप सीढ़ी
  2. तीन कोने (Three corners)
  3. कितना सामान- कितना सम्मान
  4. आओ उपयोगिता बढ़ाएँ
  5. सहयोग
  6. साथी की अच्छी बात
  7. सामान महत्तवपूर्ण या लक्ष्य
  8. एक बार मैं, एक बार तुम
  9. आविष्कारों का उपहार
  10. ऐसे भी सोचें
  11. मेरी यात्रा क्या है?
  12. सम्मान/पहचान का आधार क्या
  13. मुझे अच्छा लगता है जब
  14. मेरी आवश्यकताएँ
  15. सुविधा के लिए नियम
  16. अच्छा है या नहीं
  17. गुस्सा- ताकत या कमज़ोरी
  18. करूँ या न करूँ
  19. मुझे खुशी हुई जब…
  20. अच्छा है या नहीं
  21. बूझो तो जानें

No comments:

Post a Comment