Showing posts with label कक्षा-4. Show all posts
Showing posts with label कक्षा-4. Show all posts

कक्षा 4: माइंडफुलनेस

शिक्षकों के लिए: सभी शिक्षक माइंडफुलनेस की क्लास लेने से पहले इस चैप्टर को ध्यान से पढ़ लें। इससे पूरे वर्ष माइंडफुलनेस की क्लास चलाने में आपको मदद मिलेगी।

माइंडफुलनेस क्या है?
इसे समझने के लिए 2 शब्दों को ध्यान से समझ लें।

माइंडफुलनेस (Mindfulness) और माइंड-फुल्ल (Mind-full)
  • माइंडफुलनेस (Mindfulness) का अर्थ है पूरा दिमाग लगाकर वर्तमान के प्रति सजग बने रहने की अवस्था।
  • माइंड-फुल्ल (Mind-full) का अर्थ है तरह-तरह के विचारों में डूबा दिमाग जिसे विचारों की उलझन में ख़याल ही नहीं है कि वह क्या कर रहा है।
इसलिए वर्तमान में बने रहना, अभी के प्रति सजग-सचेत रहना ही माइंडफुलनेस है।
माइंडफुलनेस ही हैप्पीनेस का आधार है।

इस क्लास के बारे में कुछ ख़ास बिंदु समझ लें:
माइंडफुलनेस क्लास हर सप्ताह के पहले दिन सोमवार या फिर उसके अगले दिन (यदि सोमवार को छुट्टी हुई) ली जाएगी। इस क्लास के दौरान 30-35 मिनट के पीरियड में तीन प्रमुख चरण होंगे:
1.a. शुरूआत में 3-5 मिनट का माइंडफुलनेस चेक इन।

1.b. इस अभ्यास के बाद बच्चों के अनुभव पर लगभग 5-8 मिनट की चर्चा। इसमें हर सप्ताह कुछ अलग-अलग बच्चों से उनका अनुभव पूछें और माइंडफुलनेस से उनके कार्य या बरताव में आए बदलाव पर चर्चा करें। शिक्षक से अनुरोध है कि वे बच्चों को किसी भी अपेक्षित परिणाम का सुझाव न दें बल्कि बच्चों को स्वयं के अंदर खोज कर जवाब देने में मदद करें।

2. माइंडफुलनेस के अभ्यास के तहत लगभग 5 मिनट अपने विचारों या शरीर में चल रही घटनाओं के प्रति सजगता के अभ्यास के लिए दी गई अलग-अलग गतिविधि को क्लास में करवाएँ। ये गतिविधियाँ हर सप्ताह अलग-अलग होंगी। इसके बाद किए गए अभ्यास पर विद्यार्थियों से लगभग 15 मिनट की चर्चा करें। शिक्षक से अनुरोध है कि प्रति सप्ताह होने वाले इस अभ्यास के उपरांत चर्चा में अलग-अलग विद्यार्थियों को अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित करें और कोशिश करें कि 3 से 4 सप्ताह में हर बच्चा अपनी बात ज़रूर रखे।

3. क्लास के अंत में हर रोज़ की तरह 1-2 मिनट का माइंडफुलनेस का अभ्यास।
माइंडफुलनेस के अभ्यास से कई फायदे हैं, जैसे:
  • पढ़ाई के दौरान कक्षा में ध्यान बनाए रखने में मदद।
  • अध्यापक की बातों को ध्यान से सुनने में मदद।
  • स्कूल तथा घर पर पढ़ाई करते वक्त पढ़ाई पर फोकस बनाए रखने में मदद।
  • सोचने समझने की क्षमता और स्मरण-शक्ति में सुधार
  • पढ़ाई के अलावा भी किसी और काम को करते समय,, उस काम में ध्यान लगा कर रखने में सहायता
  • हर वक्त सजग रहने की क्षमता का बढ़ना
  • बात करते वक्त, खाते वक्त या कोई कार्य करते वक्त यह ध्यान रखने में मदद मिलना कि कहीं हम कुछ गलत काम तो नहीं कर रहे या गलत बात तो नहीं कह रहे।
विद्यार्थियों के लिए माइंडफुलनेस का अभ्यास:
माइंडफुलनेस के अभ्यास से विद्यार्थियों को कुछ ऐसी गतिविधियाँ करने का अभ्यास होगा जो वे अपने निजी जीवन में इस्तेमाल कर पाएँगे व लाभान्वित होंगे। यह ध्यान में रखा जाए कि प्रत्येक विद्यार्थी अलग-अलग गतिविधियों से कनेक्ट (connect) कर पाएँ ।

शिक्षक के लिए कुछ विशेष निर्देश (ऐसा करें):
  • ध्यान की इस कक्षा में ध्यान का अभ्यास करवाते समय आप स्वयं भी सक्रिय भागीदार बनें।
  • जब कक्षा में प्रवेश करें तो अपनी मनःस्थिति को लेकर सजग रहें व कोशिश करें कि आपके विचार और भावनाएँ स्थिर रहें। याद रखें कि बच्चा शिक्षक के व्यवहार पर भी ध्यान देता है।
  • विद्यार्थियों के साथ प्यार, सौहार्द व विनम्रता के साथ पेश आएँ और मधुर भाषा में बात करें।
  • ध्यान की प्रक्रिया शुरू होने के पहले यह सुनिश्चित करें कि कक्षा का वातावरण शांत हो और हर विद्यार्थी अपने आप को सहज महसूस करे।
  • यह भी देखें कि ध्यान के पश्चात वह अपने अनुभव साझा कर सके। कोई भी विद्यार्थी एक सुरक्षित और सहज वातावरण में ही अपनी बात कहना चाहता है या कह पाता है।
  • ध्यान दें कि आपके धैर्य और व्यवहार की आवश्यकता सिर्फ ध्यान की कक्षा में ही नहीं है, बल्कि दिन भर में कई बार आपके समक्ष ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं जहाँ पर आपको सहजता, सरलता और धैर्य की आवश्यकता होगी।
  • आपका विद्यार्थी न सिर्फ कक्षा में बल्कि कक्षा के बाहर भी आपके व्यवहार से सीख रहा होता है।
  • ध्यान के अभ्यास से हमारा उद्देश्य विचारों या भावनाओं से दूर होना या उनको दबाना कदापि नहीं हैं। हमारे इस प्रयास का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने वातावरण, संवेदनाओं, विचारों एवं भावनाओं के प्रति सजग करना है जिससे वे अपने सामान्य व्यवहार में सोच-विचार करके बेहतर प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो जाएँ।
  • विद्यार्थियों के शांत होने का इंतज़ार करें। उनके शांत होने पर ही ध्यान की गतिविधि शुरू करें।
ध्यान रखने की बातें (ऐसा न करें):
  • ध्यान रखें कि इस दौरान विद्यार्थियों को किसी शब्द या मंत्र का उच्चारण करने को न कहें।
  • हैप्पीनेस व ध्यान की कक्षा में किसी तरह के तनावपूर्ण अभिव्यक्ति जैसे- किसी बात पर विद्यार्थियों को डाँटने या सख्त शब्दों में निर्देश देने से बचें।
  • ध्यान देने के अभ्यास के लिए किसी भी तरह से किसी भी बच्चे पर दबाव न डालें।
  • ध्यान देने के अभ्यास को बच्चे कोई साधना न समझ लें।  
-----------------------
  • सत्र 1 (Understanding Breathing)
  • सत्र 2 (Mindful Listening)
  • सत्र 3 (Mindful Listening-II)
  • सत्र 4 (MIndful Breathing)
  • सत्र 5 (Temperature of Breath)
  • सत्र 7 (Mindful Touch)
  • सत्र 8 (Mindful Seeing -I)
  • सत्र 9 (Mindful Seeing- II)
  • सत्र 10 (Mindful Seeing -III)
  • सत्र 11 (Mindful Smelling)
  • सत्र 12 (Mindful Scribbling)
  • सत्र 13 (Mindful Drawing/Scribbling)
  • सत्र 14 (Heartbeat Activity)
  • सत्र 15 (Mindful Stretching-I)
  • सत्र 16 ( Mindful Stretching-II)
  • सत्र 17 (Mindful Sitting)
  • सत्र 18 ( Mindful Walking )
  • सत्र 19 (Mindfulness of Feelings-I)
  • सत्र 20 (Mindfulness of Feelings- II)

4. सम्मान (Respect)

उद्देश्य: ख़ुद में और परिवार, दोस्त, विद्यालय व समाज में एक-दूसरे के लिए सम्मान देख पाना, महसूस करना और व्यक्त करना।

शिक्षक के संदर्भ के लिए नोट: सम्मान को दो तरह से देखा जाता है।

A. आत्मसम्मान (Self-respect):
यदि हम एक व्यक्ति की अनिवार्य आवश्यकताओं को देखें तो रोटी, कपड़ा और मकान के बाद सम्मान और पहचान उसकी बहुत बड़ी आवश्यकताएँ हैं। अपमान के साथ शायद ही कोई व्यक्ति रोटी स्वीकार करता है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि एक व्यक्ति के लिए उसका सम्मान और पहचान रोटी, कपड़ा और मकान से भी बड़ा मुद्दा होता है।
अभी सम्मान पाने के प्रयासों के बारे में देखा जाए तो हम पाते हैं कि अधिकतर लोग पद, पैसा, रंग-रूप, भाषा और ताकत के आधार पर सम्मान पाना चाहते हैं। इस बात को हम अपने में अच्छे से जाँचकर देख सकते हैं कि यदि कोई व्यक्ति समाज के लिए किसी भी प्रकार से उपयोगी नज़र नहीं आता है या उसका व्यवहार दूसरे लोगों के प्रति ठीक नहीं है तो चाहे उसके पास कितने ही पैसे हों, कोई भी पद हो, कैसा भी रंग-रूप हो, कितनी ही अच्छी कोई भाषा बोलता हो और कितनी भी ताकत हो, हम मन से उसे सम्मानित व्यक्ति नहीं मानते हैं फिर चाहे दिखावे के रूप में हम उसे कितनी भी बड़ी माला पहनाते रहें।

सही मायने में आत्मसम्मान क्या है? 
सभी व्यक्ति अपनी उपयोगिता व अपने महत्त्व को जानकर स्वयं में सम्मानित महसूस करते हैं। यहाँ उपयोगिता से मतलब है- स्वयं ख़ुश रहकर दूसरों के ख़ुश रहने में सहयोगी होना। ऐसी योग्यता सही समझ और अभ्यास से विकसित होती है। यदि आत्मसम्मान शब्द का अर्थ देखें तो आत्म+सम्+मान अर्थात स्वयं का सही मूल्यांकन (right evaluation of self) करना ही आत्मसम्मान है। जब हम अपनी सोचने-समझने की असीम क्षमताओं को ‘सिखाने’ और ‘समझाने’ की योग्यताओं में विकसित करते हैं तो हम स्वयं ख़ुश रहकर दूसरों के ख़ुश रहने में सहयोगी होने के रूप में उपयोगी हो जाते हैं। अपनी इस उपयोगिता को जानकर ही हम आत्मसम्मान का भाव (feeling of self-respect) महसूस करते हैं। जैसे-जैसे हम अपनी उपयोगिता बढ़ाते जाते हैं वैसे-वैसे हम स्वयं में सम्मानपूर्वक जीने लगते हैं। इससे हम अपने सम्मान के लिए दूसरों पर निर्भरता से मुक्त होते जाते हैं।
हम व्यवहार में देखते हैं कि जो लोग स्वयं में सम्मानित महसूस नहीं करते हैं वे कोई दिखावा करके दूसरों से सम्मान पाने का असफल प्रयास करते हैं। अब इस बात पर विचार किया जा सकता है कि स्वयं के प्रति सम्मान का भाव अपनी उपयोगिता से महसूस होगा या यह भाव किसी दूसरे व्यक्ति से मिलेगा जो ख़ुद ही इसकी तलाश में है।

B. परस्परता में सम्मान (Respect for each other):
यदि हम धरती के सभी लोगों की मूल चाहत को देखें तो पाते हैं कि सभी लोग हमेशा ख़ुश रहना चाहते हैं, सभी clarity के साथ जीना चाहते हैं। इसके साथ ही यदि हम सभी लोगों की मूल क्षमता के बारे में देखें तो पाते हैं कि सभी लोगों में सोचने-समझने की असीम ताकत (unlimited potential) होती है।
इस प्रकार प्राकृतिक आधार पर देखें तो धरती के सभी इनसान समान हैं और सभी में समानता की चाहत भी है। अत: जब हम किसी व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के अपने समान ही एक व्यक्ति के रूप में स्वीकार करते हैं तो उसके प्रति हम सम्मान का भाव महसूस करते हैं। इसे हम ख़ुशी (happiness) के रूप में महसूस करते हैं।
किसी व्यक्ति के श्रेष्ठ व्यक्तित्व और प्रतिभा को स्वीकार करने पर भी हम ऐसा ही महसूस करते हैं।
यदि सम्मान शब्द का अर्थ देखें तो सम्+मान अर्थात सही मूल्यांकन (right evaluation) करना ही सम्मान है। अत: किसी इनसान को बिना किसी भेदभाव के, अपने जैसे ही एक इनसान के रूप में स्वीकार (accept) करना ही उसका सही मूल्यांकन या सम्मान है। सम्मान एक व्यक्ति की पहचान का आधार होता है।
जब हम किसी के प्रति सम्मान के भाव के साथ होते हैं तो उसके प्रति हमारा व्यवहार सौहार्दपूर्ण (मित्रवत/दोस्ताना/cordial) रहता है।
जब हम किसी व्यक्ति को अपने समान ही (सोचने-समझने की मूल क्षमता और ख़ुशी की चाहत के आधार पर) एक व्यक्ति के रूप में स्वीकार करते हैं तो वह व्यक्ति भी सम्मानित महसूस करता है। किसी भी व्यक्ति को भेदभाव स्वीकार नहीं होता है। जब भी किसी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म, लिंग, पद, भाषा, पैसे आदि के आधार पर कोई भेदभाव किया जाता है तो वह बहुत अपमानित महसूस करता है। साथ ही भेदभाव करने वाला व्यक्ति भी कभी अच्छा महसूस नहीं करता है, क्योंकि व्यक्ति-व्यक्ति में समानता प्रकृति के नियम के आधार पर है और प्राकृतिक नियम के विपरीत चलकर कोई भी ख़ुश नहीं रह सकता है। अत: दूसरों के प्रति सम्मान का भाव रखना किसी पर एहसान करना नहीं है बल्कि स्वयं के ख़ुश रहने के लिए एक प्राकृतिक बाध्यता है।
अत: दूसरे इनसान में समानता देखे बिना हम अपने में उसके प्रति सम्मान का भाव महसूस नहीं कर सकते हैं। जब कोई भाव महसूस न हो रहा हो और फिर भी हम उसे व्यक्त करने के तौर-तरीक़े (actions) अपनाते हैं तो उसे ‘दिखावा’ कहते हैं। जैसे- न चाहते हुए भी किसी को माला पहनाना, पैर छूना आदि।
सम्मान का भाव महसूस सभी को एक जैसा ही होता है, लेकिन उसे व्यवहार में व्यक्त करने के तौर-तरीक़े समय, स्थान और संस्कृति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। जैसे- सम्मान के भाव को कोई पैर छूकर, कोई झुककर या किसी अन्य तरीक़े से व्यक्त कर सकता है।
सम्मान के भाव (feeling of respect) को पहचानने (to explore), महसूस करने (to experience) और व्यक्त करने (to express) के लिए निम्नलिखित सत्र (sessions) रखे गए हैं।

–-------------------------💐---–-------------------------


  सत्र (Session): 4.1

उद्देश्य: विद्यार्थियों का ध्यान इस ओर जाए कि स्वयं के सम्मान की निर्भरता दूसरों पर नहीं है।
समय: प्रत्येक सत्र के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक से दो दिन (अभिव्यक्ति दिन ) का समय निर्धारित किया गया है बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक चलाया जाए।

शिक्षक के लिए नोट : शिक्षक बच्चों का ध्यान इस ओर ले जाएं कि अच्छा और सही काम करना ठीक होता है चाहे उस काम की कोई प्रशंसा करे या न करें। अच्छा और सही काम करके आत्मविश्वास बढ़ता है और मेरी उपयोगिता ही मेरा आत्मसम्मान होता है।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

अभिव्यक्ति हेतु प्रश्न:
1. इस सप्ताह आपने घर पर कौन-कौन से काम किए?
2. आप कौन से काम दूसरों के कहने पर करते हैं और कौन से काम अपने आप?
3. कौन-कौन से काम अपने लिए करते हैं और कौन से काम दूसरों के लिए?
4. क्या आपके किसी काम की कभी किसी ने आपकी प्रशंसा की? वह कौन-सा काम था?
5. अपनी प्रशंसा सुनकर आपको कैसा लगा?
6. क्या कभी ऐसा हुआ जब आपने कोई काम बहुत अच्छा किया पर किसी ने आपकी प्रशंसा नहीं की। तब आपको कैसा लगा था?
7. क्या आपने कभी कोई ऐसा काम किया है जिसमें आपकी चाहते थे कि कोई आपकी से प्रशंसा पाने की थी, पर आपकी प्रशंसा नहीं की गई? ऐसे में आपके मन में क्या विचार आए?

अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य (Task for next expression day): अगले अभिव्यक्ति दिवस (expression day) पर आप इस बात पर चिंतन और चर्चा (reflection and discussion) करेंगे कि जब भी आप किसी के लिए मददगार होते हैं, उस समय आपको कैसा महसूस (feel) होता है। अत: इस दौरान आप अपने में इसे देखने का प्रयास करें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

–-------------------------💐---–-------------------------


सत्र (Session): 4.2

उद्देश्य (Objective): विद्यार्थियों को दूसरों के प्रति सम्मान का भाव महसूस कराना।
समय: प्रत्येक सत्र के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक से दो दिन (अभिव्यक्ति दिन ) का समय निर्धारित किया गया है बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक चलाया जाए।

शिक्षक के लिए नोट (Note for the teacher): हर व्यक्ति चाहता है कि उसके साथ किसी भी तरह का भेदभाव न किया जाए। इस बात का ध्यान रखकर व्यवहार करना भी सम्मान देना ही है। किसी व्यक्ति के श्रेष्ठ व्यक्तित्व और प्रतिभा को स्वीकार करने पर भी हम उस व्यक्ति के प्रति सम्मान महसूस करते हैं। जिनका हम सम्मान करते हैं, उनके प्रति हमारा व्यवहार स्वनियंत्रित व विनम्र होता है। इस सत्र में विद्यार्थी यह देख पाएँ कि वे किन लोगों के साथ भेदभाव नहीं करते और किन लोगों का सम्मान श्रेष्ठता के आधार पर करते हैं और उनका व्यवहार उनके प्रति कैसा होता है।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

अभिव्यक्ति हेतु प्रश्न:
1. आप किसके जैसा आप बनना चाहते हैं? वे कौन हैं? उनकी कौन-सी बातें आपको पसंद आती हैं?
2. किस-किस से आप कुछ सिखाते है? उनकी कौन-सी बातें आपको अच्छी लगती हैं?
3. आप उन लोगों के साथ व्यवहार करते समय किन बातों का ध्यान रखते हैं?
4. क्या कभी ऐसा लगा कि दूसरा व्यक्ति भी आप की तरह सोचता है? वह कौन-सी बात थी? आपका ध्यान दोनों के विचारों की समानता पर जाने पर कैसा लगा?
5. घर पर आपको कौन-कौन अपने जैसा लगता है? उनकी कौन सी बातें आपको अपने जैसी लगती है?
6. क्या कभी आपको लगा कि घर या स्कूल में कोई भी आपकी बात समझता ही नहीं है? ऐसा आपको कब और क्यों लगा?

अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य (Task for next expression day): अगले अभिव्यक्ति दिवस (expression day) पर आप इस बात पर चिंतन और चर्चा (reflection and discussion) करेंगे कि जब भी आप किसी के लिए मददगार होते हैं, उस समय आपको कैसा महसूस (feel) होता है। अत: इस दौरान आप अपने में इसे देखने का प्रयास करें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

–-------------------------💐---–-------------------------

3. कृतज्ञता (Gratitude)

उद्देश्य: अपने से बड़े, जैसे- माता-पिता, गुरु, परिवार व आप-पड़ोस में बड़े-बुजुर्ग आदि की अपनी ज़िंदगी में भागीदारी देख पाना, उनके लिए कृतज्ञता महसूस करना और व्यक्त करना।

शिक्षक के संदर्भ के लिए नोट:
ज़िंदगी में आगे बढ़ने के लिए बहुत से लोग हमारा सहयोग करते हैं। जब हम मन से उस सहयोग को स्वीकार करते हैं तो हम उनके प्रति आभार (कृतज्ञता) महसूस करते हैं। इससे अपने अंदर एक स्थिरता (ठहराव/stability) आती है, जिसे हम ख़ुशी (happiness) के रूप में महसूस (feel) करते हैं।
जब हम किसी के प्रति कृतज्ञता के भाव के साथ होते हैं तो उसके प्रति हमारा व्यवहार ‘सौम्य’ (विनम्र/humble) रहता है और हम स्वयं में नियंत्रित (disciplined) रहते हैं।
यदि हमारे समक्ष किसी का व्यवहार अशोभनीय है तो इसकी बड़ी संभावना है कि उसकी उन्नति में या तो हमारा कोई योगदान नहीं रहा है या वह उस योगदान को पहचान नहीं पा रहा है।
जब भी हम ख़ुश होते हैं तो अपनी ख़ुशी अपनों के साथ साझा (share) करना चाहते हैं। इससे हम और ज़्यादा ख़ुशी महसूस करते हैं। कोई व्यक्ति जब परेशान होता है तो वह अकेला रहना चाहता है, लेकिन ख़ुशी के समय शायद ही कोई व्यक्ति अकेला रहना पसंद करे। हम जब भी किसी भाव के साथ होंगे तो उसे व्यक्त करना चाहेंगे ही। भाव को व्यक्त करने वाले को ही ‘व्यक्ति’ कहते हैं।
आज हम जितनी सुविधाओं (भोजन, कपड़े, मोबाइल, बस, ट्रेन आदि) का उपयोग कर रहे हैं, उनके लिए यदि हम उनकी खोज या आविष्कार से लेकर उनके परिष्कृत रूप में आने तक लोगों के योगदान और मेहनत को देखें तो स्वयं को ऋणी महसूस करेंगे। इस ऋण को चुकाया भी नहीं जा सकता है। किसी ऋण के साथ एक व्यक्ति ख़ुशहालीपूर्वक नहीं जी सकता है। प्रकृति में इस ऋण के भार को कम करने का एक ही तरीका है और वह है- कृतज्ञ होना। कृतज्ञ होने का मतलब केवल thanks, धन्यवाद या शुक्रिया कहना नहीं है। जब हम मन से किसी के योगदान को हमेशा के लिए स्वीकारते हैं तभी कृतज्ञता का भाव महसूस होता है। ऐसा होने पर एक व्यक्ति समाज के विकास के लिए अपना योगदान देना शुरू कर देता है। समाज में अपनी भागीदारी के साथ जीना ही हमारी ख़ुशी का सही रास्ता है और यही जीवन की सार्थकता भी है।
यदि प्रकृति की यह व्यवस्था समझ में आती है तो इसके नियमानुसार यहाँ योगदान देनेवाला ही ख़ुश रह सकता है जबकि अभी अधिकतर लोग यही मानकर दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि यहाँ अधिक से अधिक पाने से किसी दिन सुखी (happy) हो जाएँगे।
कृतज्ञता के भाव में विश्वास, सम्मान और स्नेह का भाव शामिल रहता है। कृतज्ञता को हम ग्रेटिट्यूड, आभार और एहसानमंदी के नाम से भी जानते हैं।
कृतज्ञता के भाव (feeling of gratitude) को पहचानने (to explore), महसूस करने (to experience) और व्यक्त करने (to express) के लिए निम्नलिखित सत्र (sessions) रखे गए हैं।

---–-------------------------💐---–-------------------------

सत्र: 1

उद्देश्य: हमारी ख़ुशी और विकास के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा किए गए कार्यों की ओर बच्चों का ध्यान दिलाना।
समय (Time): कम से कम एक पीरियड अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक

शिक्षक नोट: शिक्षक बच्चों का ध्यान इस तरफ ले कर जायेंगे की हमारे विकास और हमारी खुशी में परिवार के सदस्यों का बहुत योगदान होता है। बच्चे अपने परिवार के सदस्यों की भागीदारी अपनी जिंदगी में देख पाए। यदि परिवार के सदस्य हमारा सहयोग न करें तो हमारा जीवन सामान्य रूप से नहीं चल पाएगा।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति:
  • आपको सुबह कौन उठता है और कैसे?
  • आपको सुबह उठाने और तैयार होने में कौन-कौन आपकी मदद करता है? और किस प्रकार?
  • आपके स्कूल के कामों में घर पर कौन आपकी मदद करता है? और किस प्रकार?
  • आपकी पढ़ाई का सामान कौन ख़रीद ले कर आता है?
  • आपके नए कपड़े लाने में कौन मदद करता है? और किस प्रकार से? कोई एक घटना साझा करें?
  • क्या आपके मम्मी पापा ने कभी आपको कुछ खाने-पीने की चीज़ खाने के लिए मना किया वो चीज़े कौन सी थीं? उन्होंने आपको क्यों मना किया होगा? (जैसे ice cream खाने से जब आपको बुखार हुआ था)
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य :
बच्चे अगले पूरे सप्ताह इस बात पर ध्यान देंगे की घर में कौन-कौन सदस्य उनके प्रतिदिन के कार्यों में सहयोग करता है। उनके योगदान को देखने का प्रयास करेंगे और अगले अभिव्यक्ति दिवस पर हम इस पर चर्चा करेंगें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

---–-------------------------💐---–-------------------------

सत्र:2

उद्देश्य : अपनी ख़ुशी और विकास के लिए परिवार के सदस्यों द्वारा किए गए योगदान की ओर बच्चों का ध्यान दिलाना।
समय (Time): कम से कम एक पीरियड अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक

शिक्षक के लिए नोट : घर पर माता पिता और कई अन्य लोग हमारे शरीर के पोषण का ध्यान रखते हैं। उनके योगदान पर ध्यान जाने से हम उस सम्बन्ध के महत्व को जान पाते हैं। यह कृतज्ञता का एहसास देता है और व्यवहार में सौम्यता आती है। इसी उद्देश्य से यह सत्र रखा गया है।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति:
  • आप परिवार में किन-किन की बात मानते है ? और क्यों?
  • आपको परिवार मे कौन कौन आपको अच्छी बातें बताते है ? एक ऐसी अच्छी बात साझा करें।
  • आपकी ग़लतियाँ/कमियाँ सुधारने के लिए घर के सदस्य क्या क्या करते है | बच्चे आपस में व्यक्त करेंगे |
  • रोज़मर्रा के सारे कार्य क्या आप अपने आप कर सकते हैं ? यदि नहीं तो क्यों?
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य :
बच्चे पूरे सप्ताह इस बात पर ध्यान देंगे कि घर के अलावा भी क्या कोई उनको रोज़मर्रा के कार्यो में सहयोग देता है ?” (जैसे स्कूल में खाना परोस कर देना, सड़क पार करवाना, बाज़ार से सामान ला कर देना, पढ़ाना इत्यादि) बच्चे उनके योगदान को देखने का प्रयास करेंगे और अगले अभिव्यक्ति दिवस पर यही चर्चा का विषय रहेगा |

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

–-------------------------💐---–-------------------------

  सत्र:3

उद्देश्य: हमारे जीवन में आस पड़ोस के लोगों द्वारा किए गए सहयोग पर बच्चों का ध्यान आकर्षित करना ताकि विद्यार्थी उनके सहयोग को पहचान जाए।
समय (Time): कम से कम एक पीरियड अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक

शिक्षक नोट: शिक्षक विद्यार्थयों का ध्यान इस ओर लेकर जाएंगे कि हमारा जीवन सुचारु रूप से चल पाए इस में हमारे आस-पड़ोस के बहुत से लोगों का योगदान होता है। उनके योगदान और सहयोग के प्रति हम कैसा भाव महसूस करते हैं उसे पहचान पाएँ।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति :
  • आपके आस-पड़ोस की सफाई कौन करता है?
  • अगर आपके आस-पड़ोस की सफाई में वह लोग न करें तो का क्या होगा?
  • दीवाली के बाद मौहल्ले की सफाई अगर कोई न करे तो आस पास का क्या हाल होगा?
  • क्या आपके आस पड़ोस या रिश्तेदारों में भी किसी ने आपका ध्यान रखा? वे कौन थे? उन्होंने ऐसा क्यों किया होगा?
  • आपको क्या लगता है कि हमारा जीवन अच्छे से चल पाए इस में आस-पड़ोस के किन लोगों का सहयोग होता है?
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य :
“बच्चे पूरे सप्ताह इस बात पर ग़ौर करेंगे की आस पास में कौन कौन सदस्य उनके रोज़मर्रा के कार्यो में सहयोग देते हैं और उनके प्रति वो कैसा महसूस करते हैं। अगले अभिव्यक्ति दिवस पर हम चर्चा करेंगें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

---–-------------------------💐---–-------------------------

  सत्र:4

उद्देश्य: हमारे जीवन में आस पड़ोस के लोगों द्वारा किए गए सहयोग पर बच्चों का ध्यान आकर्षित करना और उनके प्रति विद्यार्थी कैसा महसूस करते हैं इस ओर उनका का ध्यान जाए।
समय (Time): कम से कम एक पीरियड अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक

शिक्षक के लिए नोट : व्यक्ति स्वकेंद्रित या परिवार केन्द्रित होता जा रहा है। जबकि उसके शरीर के पोषण की ज़िम्मेदारी के भाव के साथ समाज के कई लोग लगे होते हैं। जब ध्यान उनके योगदान की ओर जाता है तो वह उन सभी के साथ अपनापन के भाव से प्रस्तुत होता है। इस सत्र में विद्यार्थियों का ध्यान इस ओर चला जाए कि वे कौन-से लोग हैं जो उनके पोषण में योगदान देते हैं।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति :
  • क्या आपके आस पड़ोस में भी किसी ने आपके खाने पीने का ध्यान रखा? वे कौन लोग थे? उन्होंने वैसा क्यों किया होगा?
  • आप जब किसी रिश्तेदार के यहां गए वहां आपके खाने-पीने का ध्यान किसने रखा? उन्होंने ऐसा क्यों किया होगा ?
  •  घर से बाहर खेलते समय आपको जब कभी चोट लगी, उस समय क्या किसी ने आपका मदद की ? और कैसे?
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य :
इस सप्ताह हम यह देखेंगे कि स्कूल में किस किस ने हमारे खाने पीने, सफाई या किसी और आवश्यकता का ध्यान रखा। अगले अभिव्यक्ति दिवस पर हम चर्चा करेंगे।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

---–-------------------------💐---–-------------------------

  सत्र:5

उद्देश्य: विद्यालय में विभिन्न लोगो के द्वारा किए गए योगदान पर बच्चों का ध्यान आकर्षित करना और उनके प्रति कैसा भाव महसूस करते है उसे पहचान पाएँ।
समय (Time): कम से कम एक पीरियड अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक

शिक्षक नोट: शिक्षक विद्यार्थयों का ध्यान इस ओर लेकर जाएंगे कि विद्यालय में हमारा जीवन सुचारु रूप से चल पाए इस में के बहुत से लोगों का योगदान और सहयोग होता है। उनके योगदान और सहयोग के बिना हमारे बहुत से काम सही ढंग से नहीं हो पाएंगे और सभी काम हम स्वयं नहीं कर सकते हमें दूसरों के सहयोग की आवश्यकता होती है।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति:
  • विद्यालय में आपके लिए भोजन (मिडडे मील) कौन लेकर आता है?
  • विद्यालय में आपके लिए भोजन (मिडडे मील) कौन परोसता है?
  • अगर ये लोग भोजन (मिडडे मील) न लाए और आपको न परोसें तो क्या होगा?
  • विद्यालय की और आपकी कक्षा की सफाई कौन करता है? क्या आप उनका नाम जानते हो?
  • अगर वो विद्यालय की और आपकी कक्षा सफाई न करें तो क्या होगा?
  • जब आप स्कूल आते हो तो गेट पर आपका ध्यान कौन रखता है?
  • इन सभी लोगों के प्रति आपके मन में कैसा भाव आता है ? साझा करें।
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य: इस सप्ताह हम ध्यान देंगे कि घर पर या स्कूल में किन लोगों का हमारे पढ़ने लिखने या किसी और तरीके से कुछ सीखने में योगदान रहा।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

--–-------------------------💐---–-------------------------

  सत्र:6

उद्देश्य : सीखने में योगदान देने वालों की ओर विद्यार्थियों का ध्यान दिलाना।
समय (Time): कम से कम एक पीरियड अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक

शिक्षक के लिए नोट : सीखना समझना अपने आप में एक सुखदाई कार्य है। साथ ही यह एक व्यक्ति के सुख-पूर्वक जीने में भी सहयोगी है। ऐसे में विद्यार्थी का ध्यान इस योगदान की ओर जाना संबंधों में जीने के लिए उसे तैयार करता है।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति
1. विद्यालय में आपकी पढ़ने और सीखने में कौन मदद करता है?
2. आपके शिक्षक सीखने और समझने में कैसे मदद करते है?
3. जब आपको कोई कुछ सिखाता है तब आपको कैसा लगता है?
4. अगर आपको स्कूल में कोई कुछ भी न सिखाते तो आपको कैसा लगेगा क्यों?
5. सीखने और समझने के लिए किसी (शिक्षक) के सहयोग की क्यों आवश्यकता होती है?
6. अपने शिक्षक के प्रति आप कैसे महसूस करते हैं?

अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य: इस सप्ताह हम ध्यान देंगे कि अपने परिवार, पड़ोस या विद्यालय में जिन लोगों ने भी हमारे लिए जो कुछ भी किया उनका आभार हमने कैसे जताया।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

---–-------------------------💐---–-------------------------  

सत्र:7

उद्देश्य : विद्यार्थियों को दूसरों के प्रति कृतज्ञता के भाव को व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना।
समय (Time): कम से कम एक पीरियड अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक

शिक्षक नोट: शिक्षक विद्यार्थयों का ध्यान इस ओर लेकर जाएंगे कि परिवार,आस-पड़ोस और विद्यालय में हमारे विकास, जीवन को सुचारु रूप से चल सके और सीखने और समझने में कई लोगों का योगदान और सहयोग होता है। उनके योगदान और सहयोग के लिए हम उनका आभार कैसे व्यक्त कर सकते हैं और आभार व्यक्त करने के क्या-क्या तरीके हो सकते हैं।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति:
1. आप अपने परिवार के सदस्यों के आपके जीवन में योगदान के लिए आभार कैसे करते है ? परिवार में आभार दिखाने के क्या-क्या तरीके होते हैं?
2. अगर आपके आस-पड़ोस का कोई व्यक्ति आपकी सहायता करता है तो उसका आभार कैसे व्यक्त करते ?
3. हमारे सीखने और समझने में हमारे शिक्षकों का सहयोग होता हैं, उनका आभार कैसे व्यक्त कर सकते हैं?
4. विद्यालय में बहुत से लोग हमारा सहयोग करते है, उनका आभार कैसे व्यक्त करोगे?
5. घर, आस पड़ोस और विद्यालय के अतिरिक्त, आपका जीवन सुचारु रूप से चल पाए इस में बहुत से लोगो का योगदान होता है, उनका आभार कैसे व्यक्त कर सकते हैं?

अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य: इस सप्ताह हम ध्यान देंगे कि जिन लोगों का हमारे जीवन में किसी भी प्रकार से योगदान रहता है हम किस प्रकार से उनका आभार प्रकट करते हैं।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

---–-------------------------💐---–-------------------------

सत्र:8

उद्देश्य : विद्यार्थियों को दूसरों के प्रति कृतज्ञता के भाव को व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना।
समय (Time): कम से कम एक पीरियड अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक

शिक्षक के लिए नोट : स्वयं के प्रति किसी के योगदान को देखने और महसूस करने के साथ साथ उससे पनपे कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी आवश्यक है। यह संबंधों में मधुरता लाते हुए साथ जीने के लिए तैयार करता है। विद्यार्थी उन पोषण, संरक्षण और सीखने में ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत लोगों के प्रति किन शब्दों और कार्य-व्यवहार से आभार जताते हैं, यह सत्र उन्हें आपस में यह साझा करने का अवसर देगा।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

अभिव्यक्ति हेतु प्रश्न:
1. पिछले कुछ दिनों में आपका ध्यान घर से बाहर किन लोगों के योगदान की ओर गया? आपने उनके प्रति कैसा महसूस किया?
2. उनके प्रति आपने आभार कैसे जताया? वैसा करके आपको कैसा लगा?
3. इस सप्ताह आपने अपनी कक्षा/विद्यालय या पड़ोस में किसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और क्यों?
4. किसी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताइए जिनका अपने जीवन में योगदान देखने के बाद उनके प्रति आपका व्यवहार बदल गया।
5. आभार व्यक्त करने के लिए अपने परिवार के किसी एक सदस्य के नाम पत्र लिखें और उन तक यह पत्र पहुँचाएँ या पढ़कर सुनाए।

अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य: इस सप्ताह हम ध्यान देंगे कि जिन लोगों का हमारे जीवन में किसी भी प्रकार से योगदान रहा, उनमें से किन लोगों से हम मिलकर धन्यवाद देने की इच्छा है।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

2. स्नेह (Affection)

उद्देश्य: भाई-बहन, मित्र और सहपाठियों के साथ आपसी सहयोग और ख़ुशीपूर्वक साथ-साथ जीना देख पाना, एक-दूसरे के लिए स्नेह महसूस करना और व्यक्त करना।

शिक्षक के संदर्भ के लिए नोट:
हमारे जीवन का अधिकतर सुख-दु:ख अपने और अपनों के साथ जुड़ा हुआ है। ज़िंदगी में यह अपनों की संख्या भी बदलती रहती है। साथ ही अपना-पराया की मानसिकता भी हमारे सुख-दु:ख का एक बड़ा कारण है। संबंधों में दूरियाँ अपनेपन के एहसास का अभाव पैदा करती हैं जो बड़ा पीड़ादायक होता है। अत: एक ख़ुशहाल जीवन के लिए अपनों के प्रति अपनापन का एहसास बहुत ज़रूरी है। इसके साथ ही अपनी ख़ुशी का दायरा बढ़ाने के लिए अपनेपन का विस्तार भी ज़रूरी है ताकि सारा परायापन ख़त्म हो जाए, क्योंकि आज समाज में सबसे ज़्यादा भय इनसान के द्वारा बनाई गई अपने-पराए की दीवारों के कारण ही है।
सभी इनसान किसी न किसी रूप में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। हम जैसे ही उस जुड़ाव या संबंध को स्वीकार करते हैं तो इससे अपने अंदर अपनेपन और सुरक्षा की भावना आती है, जिसे हम ख़ुशी के रूप में महसूस करते हैं।
जब हम किसी व्यक्ति के साथ कोई संबंध स्वीकार कर लेते हैं, जैसे- भाई, बहन, मित्र आदि तो अब उस व्यक्ति से मिलने पर या उसे याद करने पर हमारा बेचैन मन भी प्रसन्न हो जाता है।
जिन लोगों के प्रति हमारे अंदर स्नेह का भाव होता है उनसे कोई काम न होने पर भी सिर्फ़ ख़ुशी के लिए, ख़ुशी से और ख़ुशी में मिलने का मन करता है।
किसी व्यक्ति की मूल चाहत (ख़ुशी) के प्रति आश्वस्त (assure) होने पर उसके प्रति विश्वास का भाव विकसित होता है। विश्वास के आधार पर उसे एक व्यक्ति के रूप में अपने जैसा स्वीकार करने पर उसके प्रति सम्मान का भाव विकसित होता है। विश्वास और सम्मान के आधार पर उसके साथ किसी संबंध की स्वीकृति होने पर स्नेह का भाव विकसित होता है। अत: संबंधों में विश्वास (trust) और सम्मान (respect) होने पर ही स्नेह (affection) हो पाता है।
प्रकृति में सब कुछ एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है, इसलिए ख़ुशी से जीने के लिए प्रकृति में अकेले का कोई कार्यक्रम नहीं है बल्कि मिल-जुलकर रहने का ही प्रावधान है। अत: जो हमसे आगे हैं उनसे सहयोग लेकर और जो हमसे पीछे हैं उनका सहयोग करके हम सभी निर्विरोधपूर्वक अर्थात स्नेहपूर्वक ख़ुशहाल जीवन जी सकते हैं।
जब हम किसी के प्रति स्नेह के भाव के साथ होते हैं तो हम उसके प्रति निष्ठावान (committed) बने रहते हैं अर्थात हर हाल में हम उसके साथ ठहरे रहते हैं।
स्नेह के भाव (feeling of affection) को पहचानने (to explore), महसूस करने (to experience) और व्यक्त करने (to express) के लिए निम्नलिखित सत्र (sessions) रखे गए हैं।

–-------------------------💐---–------------------------  

सत्र 1

उद्देश्य: बच्चे परिवार में अपने भाई-बहनों के साथ आपने सहयोग और साथ-साथ रहने को देख पाए।
समय: प्रत्येक सत्र के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक से दो दिन (अभिव्यक्ति दिन ) का समय निर्धारित किया गया है बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक चलाया जाए।

शिक्षक के लिए नोट: बच्चे परिवार में अपने भाई-बहनों के साथ सहयोग करते हुए बड़े होते हैं मिलकर खेलते हैं, खाते हैं, पढ़ते हैं तथा और बहुत सारे काम करते हैं। बच्चों का ध्यान परस्पर अपनापन पर जाए और वो उसके साथ बने रहें और उसे व्यक्त भी कर सकें।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति:
निम्न प्रश्नों के माध्यम से बच्चों में दूसरों के प्रति अपनापन की अभिव्यक्ति के अवसर दिए जाएँ।
  • आप अपने भाई-बहन के साथ कब और कौन-कौन से खेल खेलते हैं? ( यहाँ भाई-बहन से आशय सगे, चचेरे, ममेरे, फुफेरे आदि से है।)
  • आप अपने भाई-बहन के साथ अपनी कौन-कौन सी वस्तुएँ बाँटते ( साझा करते) हो? और क्यों?
  • आप अपने भाई-बहनों के साथ कौन-कौन से काम मिल-जुलकर करते हो? और कब-कब?
  • आपके भाई बहन आपकी किन ज़रूरतों का ध्यान रखते है? (जैसे: आपके खाना पीना ,पढ़ाई, आपके खिलोने)
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य:
अगले सप्ताह आप अपने मित्रों के व्यवहार पर ध्यान दे कि वो किन किन कार्यों में आपकी मदद करते हैं। और आप उनके साथ कौन-कौन से कार्य मिलकर करते हैं। अगले अभिव्यक्ति दिवस पर हम बातचीत करेंगें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

–-------------------------💐---–------------------------  

सत्र: 2
उद्देश्य: बच्चे अपने आस-पड़ोस में मित्रों के साथ अपनापन का भाव और अपने व्यवहार को देख पाए।
समय: प्रत्येक सत्र के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक से दो दिन (अभिव्यक्ति दिन ) का समय निर्धारित किया गया है बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक चलाया जाए।

शिक्षक के लिए नोट: बच्चे पड़ोस में रहने वाले मित्रों और साथियों के साथ सहयोग करते हैं, त्यौहार मानते हैं, खेलते हैं और साथ मिलकर बड़े होते हैं और अपनापन के साथ जीते हैं। बच्चों का ध्यान मिलकर रहने, आपसी सहयोग करने और पूरकता पर जाए।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति:
निम्न प्रश्नों के माध्यम से बच्चों में दूसरों के प्रति अपनापन की अभिव्यक्ति के अवसर दिए जाएँ।
  • आपके पड़ोस में कितने दोस्त हैं और आपने उनसे दोस्ती कैसे की?
  • आप अपने मित्रों से कौन सी वस्तुएँ साझा करते हैं?
  • कौन-कौन से त्यौहार आप अपने पड़ोसी मित्रों के साथ मनाते हो? और कैसे?
  • दोस्त बनने से पहले आपका व्यवहार उनसे कैसा था? और दोस्ती होने के बाद आपके व्यवहार में क्या बदला?
  • आपने अपने नाराज मित्र को कैसे मनाया? और क्यों?
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य:
अगले पूरे सप्ताह आप अपनी कक्षा के मित्र और साथियों के साथ अपने सहयोग और उनके प्रति अपने व्यवहार पर ध्यान दें। अगले अभिव्यक्ति दिवस पर हम इस पर बात करेंगें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

–-------------------------💐---–-------------------------

सत्र 3

उद्देश्य: बच्चे अपनी कक्षा में मित्र और साथियों के साथ अपनापन और अपना व्यवहार देख पाएँ।
समय: प्रत्येक सत्र के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक से दो दिन (अभिव्यक्ति दिन ) का समय निर्धारित किया गया है बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक चलाया जाए।

शिक्षक नोट: बच्चों का ध्यान अपनी कक्षा में मित्रों तथा दूसरे बच्चों के साथ अपने व्यवहार पर जाए कि वो किस प्रकार एक दूसरे की छोटी छोटी ज़रूरतों को पूरा करते हैं और अपनापन के साथ मिलकर अपनी समझ के लिए एक दूसरे का सहयोग करते हैं।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति:
निम्न प्रश्नों के माध्यम से बच्चों में दूसरों के प्रति अपनापन की अभिव्यक्ति के अवसर दिए जाएँ।
  • आप कक्षा में किसके साथ बैठते हो और क्यों?
  • आप किन साथियों या मित्रों के साथ घर से विद्यालय आते हो?
  • आप मिडडे मील या अपना टिफ़िन किसके साथ बैठ कर खाते हो?
  • आप कक्षा में किस-किस को अपनी कॉपी या पढ़ाई का दूसरा सामान साझा ( शेयर) करते हो?
  • आप अपनी कक्षा के एक दोस्त के बारे में बताए कि आपकी उससे दोस्ती कैसे हुई?
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य:
अगले पूरे सप्ताह आप अपने परिवार में भाई-बहन और पड़ोस में रहने वाले दोस्तों के व्यवहार और सहयोग पर ध्यान दें हम अगले अभिव्यक्ति दिवस पर इससे संबंधित बातचीत करेंगें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

–-------------------------💐---–------------------------

सत्र: 4

उद्देश्य: बच्चे अपने परिवार में भाई-बहन और पड़ोस के दोस्तों के व्यवहार और सहयोग को देख पाए |
समय: प्रत्येक सत्र के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक से दो दिन (अभिव्यक्ति दिन ) का समय निर्धारित किया गया है बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक चलाया जाए।

शिक्षक नोट: बच्चों का ध्यान जाए कि वो अपने भाई-बहन और आसपास के बच्चों के साथ रहकर भी बहुत कुछ सीखते हैं। हम अक्सर सोचते हैं कि हम ही दूसरों की सहायता करते हैं जबकि दूसरे भी हमारे लिए पूरक होते हैं क्योंकि अकेले हम रहना पसंद ही नहीं करते हम ज़्यादातर कार्य अपने साथियों के साथ मिलकर करना पसंद करते हैं।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति:
निम्न प्रश्नों के माध्यम से बच्चों में दूसरों के प्रति अपनापन की अभिव्यक्ति के अवसर दिए जाएँ।
  • आपने अपने बड़े भाई-बहनों की सहायता से क्या-क्या सीखा? (उदाहरण: चलना, बोलना, लिखना, खेलना, पढ़ना,दौड़ना आदि।)
  • ऐसी कौन-कौन समान है जो हमारे भाई-बहन हमारे साथ साझा करते हैं?
  • आपके भाई-बहन कौन- कौन से काम आपके साथ करने के लिए आपका इंतजार करते हैं?
  • कौन से खेल आपके पड़ोसी दोस्त आपके साथ खेलते है? किन-किन खिलौने/सामान से?
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य:
अगले पूरे सप्ताह आप अपनी कक्षा के मित्रों और साथियों के आपके प्रति अपनापन और सहयोग पर ध्यान दे।अगले अभिव्यक्ति दिवस वाले दिन हम इस पर बातचीत करेंगें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

–-------------------------💐---–------------------------

सत्र: 5

उद्देश्य: बच्चे अपनी कक्षा के मित्रों और साथियों के अपनापन और सहयोग पर ध्यान देंगे।
समय: प्रत्येक सत्र के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक से दो दिन (अभिव्यक्ति दिन ) का समय निर्धारित किया गया है बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक चलाया जाए।

शिक्षक नोट: बच्चों का ध्यान अपने साथियों के सहयोग पर जाए कि वो हमारे लिए समय समय पर बहुत कुछ करते हैं जैसे अपनी वस्तुएँ प्रयोग के लिए देते हैं, हमारी छोटी छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, विभिन्न कार्यों में सहयोग करते हैं, हमारा इंतज़ार करते हैं, खेलने हैं, मिलकर जीते हैं और हम ख़ुशहाल होते हैं।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति:
निम्न प्रश्नों के माध्यम से बच्चों में दूसरों के प्रति अपनापन की अभिव्यक्ति के अवसर दिए जाएँ।
  • कौन-कौन से दोस्त आपके साथ अपने मन की बात या अपनी ख़ुशी का कारण साझा करता है?
  • जो आपके मित्र नहीं हैं वो किस तरह से बातचीत करते हैं?
  • आपके कौन से दोस्त आपका कक्षा में इंतजार करते हैं?
  • आपके दोस्त आपको अपना कौन-कौन सा सामान साझा करते हैं?
  • कौन साथी आप के साथ विद्यालय आते और घर जाते है?
  • आपके दोस्त आपसे लड़ाई किस प्रकार खत्म करते हैं?
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य:
अगले पूरे सप्ताह आप अपने भाई-बहन,आस-पड़ोस और कक्षा के दोस्तों तथा साथियों के प्रति अपने भावों को महसूस करें और उन पर ध्यान दें। अगले अभिव्यक्ति दिवस पर हम इस पर बातचीत करेंगें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

–-------------------------💐---–-------------------------  

सत्र: 6

उद्देश्य: बच्चे अपने भाई-बहन,आस-पड़ोस के दोस्तों, तथा कक्षा के दोस्त और साथियों के प्रति अपनापन और सहयोग के भाव को महसूस कर सकें।
समय: प्रत्येक सत्र के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक से दो दिन (अभिव्यक्ति दिन) का समय निर्धारित किया गया है बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक चलाया जाए।

शिक्षक नोट: बच्चे अपने मित्रों साथियों के साथ मिलकर जीते हुए जब सहयोग करते या सहयोग लेते हैं तो हमें खुशी और अपनापन महसूस होता है उस भाव पर बच्चों का ध्यान उस पर जाए। और अपने जीवन में अपनापन का विस्तार करते हुए अपनी ख़ुशी का दायरा बढ़ाते रहें।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति:
निम्न प्रश्नों के माध्यम से बच्चों में दूसरों के प्रति अपनापन की अभिव्यक्ति के अवसर दिए जाएँ।
  • जिस दिन आपके दोस्त विद्यालय नहीं आए उस दिन आपको आपको कैसा महसूस हुआ?
  • उस दिन आपको अपने दोस्तों की कमी कब-कब महसूस हुई?
  • अपने दोस्त की परेशानी में मदद करने पर आप को कैसा लगा?
  • किसी साथी को अपने साथ खेल खिलाकर आपको कैसा महसूस हुआ? (साथी जो आपका दोस्त नहीं है।)
  • आप अपनी कोई खास बात अपने दोस्त को बता कर कैसा लगता है?
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य :
अगले पूरे सप्ताह आप अपने भाई-बहन,आस-पड़ोस और कक्षा के दोस्तों तथा साथियों के प्रति अपनापन के भाव को महसूस करें और ध्यान दें कि हम उनकी मदद करने पर उनका व्यवहार साथियों के प्रति कैसा रहता है।अगले अभिव्यक्ति दिवस पर हम बातचीत करेंगें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

–-------------------------💐---–-------------------------  

सत्र: 7

उद्देश्य: बच्चे अपने भाई-बहन,आस-पड़ोस के दोस्तों, तथा कक्षा के दोस्त और साथियों के द्वारा सहयोग और अपनापन मिलने पर उनके प्रति अपने भाव और व्यवहार पर ध्यान दे।
समय: प्रत्येक सत्र के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक से दो दिन (अभिव्यक्ति दिन ) का समय निर्धारित किया गया है बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक चलाया जाए।

शिक्षक नोट: सत्र के द्वारा बच्चों का ध्यान इस बात पर ले जाने की कोशिश है कि जब हमारे भाई बहन, मित्र साथी जो कुछ भी हमारे लिए करते हैं वो हमारे प्रति अपनापन और लगाव के कारण करते हैं साथ ही साथ उनके कुछ करने पर हमारा व्यवहार उनके प्रति पहले से ज्यादा नम्र हो जाता है और हम किस किस प्रकार से उनका धन्यवाद करते हैं उस पर भी हमारा ध्यान जाए।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति:
निम्न प्रश्नों के माध्यम से बच्चों में दूसरों के प्रति अपनापन की अभिव्यक्ति के अवसर दिए जाएँ।
  • जिस दिन आपके दोस्त विद्यालय नहीं आए उस दिन दूसरे साथियों के साथ रहने पर उनके साथ आपको कैसा महसूस हुआ? और आपने उनके साथ कैसा व्यवहार किया?
  • अपने भाई-बहन के द्वारा घर पर आपकी सहायता करने पर आपने क्या किया?
  • आपके भाई-बहन या दोस्त के द्वारा birthday की बधाई देने पर आपको अच्छा लगा। तब आपने किस प्रकार उनका आभार व्यक्त किया?
  • जो साथी आपके दोस्त नहीं हैं लेकिन उन्होंने आपको पढ़ाई का सामान साझा किया तब आपको कैसा महसूस हुआ और आपने उनका आभार कैसे व्यक्त किया?
  • नाराज़गी होने पर जब आपके भाई-बहन या दोस्त आपको मनाया तब आपको कैसा लगा? और आपने क्या किया?
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य अगले पूरे सप्ताह आप अपने घर में ध्यान दें कि आपके लिए भोजन तैयार तथा दिनभर के आपके काम कौन करता है और वे कितनी मेहनत करते हैं। अगले अभिव्यक्ति दिवस पर हम बातचीत करेंगे।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

–-------------------------💐---–-------------------------

1. ममता (Care)

उद्देश्य: अपने पालन-पोषण में माता-पिता व परिवार के अन्य बड़े-बुजुर्गों की भागीदारी देख पाना और एक-दूसरे की देखभाल के लिए स्वयं भी भागीदारी करना।

शिक्षक के संदर्भ के लिए नोट: जब हम अपने संबंधों में किसी व्यक्ति के शरीर के पोषण और संरक्षण की ज़िम्मेदारी को स्वीकार करते हैं तो हमारा मन एक स्थिरता महसूस करता है और इस ज़िम्मेदारी को निभाने पर हमें संतुष्टि होती है। इसे ही हम ममता का भाव (feeling of care) कहते हैं।
बच्चे के शरीर के पोषण और संरक्षण के लिए उसे पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन खिलाना, उसे शरीर की सफ़ाई करना सिखाना, उसे व्यायाम, दौड़ इत्यादि का अभ्यास कराना, मेहनत व श्रम के प्रति उसकी मानसिकता बनाना, उसे अलग-अलग कौशल (skills) का exposure देना - इन सभी प्रक्रियाओं से बच्चा स्वस्थ होता है और स्वस्थ बना रहता है। स्वस्थ होने से पोषण देने वाले व्यक्ति को ममता का एहसास होता है। यही स्वस्थ बच्चा बड़ा होने पर स्वावलंबी होता है और अपने माता-पिता के शरीर के पोषण और संरक्षण की ज़िम्मेदारी सहजता से स्वीकारता है। उनकी सेवा करता है, घर की ज़िम्मेदारियाँ स्वीकारता है और अपनी संतान के पोषण-संरक्षण के लिए भी सक्षम होता है। ऐसा होने पर उसके माता-पिता में सही रूप में ममता के भाव की तृप्ति होती है और हमेशा के लिए बनी रहती है।
प्रकृति के नियमानुसार जो व्यक्ति जिसके लिए ममता भाव के साथ होता है उसके लिए वह माता (mother) के स्वरूप में होता है फिर चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, आयु में छोटा हो या बड़ा। अत: संबंध और उसके संबोधन का प्राकृतिक आधार भाव ही होता है जबकि अभी व्यवहार में हम माता सिर्फ़ उसे ही मानते हैं जिसने हमें जन्म दिया है और/या जो हमारा पालन-पोषण करती है, क्योंकि बच्चे को जन्म देने के साथ ही उसके पोषण और देखभाल की ज़िम्मेदारी प्रधानत: वही निभाती है।
बच्चे, वृद्ध, रोगी और वे व्यक्ति जो किसी अन्य भूमिका में व्यस्त रहते हैं, ऐसे व्यक्तियों को अपने शरीर के पोषण व संरक्षण के लिए मदद की आवश्यकता होती है। किसी न किसी परिस्थिति या आयु में यह आवश्यकता सभी को रहती है। अत: इस ज़िम्मेदारी को स्वीकार करके निभाने वाला व्यक्ति ही ममता का भाव महसूस करता है।
ममता के भाव (feeling of care) को पहचानने (to explore), महसूस करने (to experience) और व्यक्त करने (to express) के लिए निम्नलिखित सत्र (sessions) रखे गए हैं।

–-------------------------💐---–-------------------------

सत्र: 1

उद्देश्य: बच्चे अपनी देखभाल करने वालों की भागीदारी देख पाए।
समय: प्रत्येक सत्र के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक से दो दिन (अभिव्यक्ति दिन ) का समय निर्धारित किया गया है बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक चलाया जाए।
शिक्षक नोट: शिक्षक बच्चों का ध्यान इस ओर ले जाएं कि उनके शरीर की देखभाल, पोषण और सुरक्षा के लिए, कोई, जो भी कुछ करते है, ये ही ममता का भाव है। इस भाव कि भागीदारी को बच्चे अपने आसपास देख पाए और पहचान पाएँ।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा अभिव्यक्ति: निम्न प्रश्नों के माध्यम से बच्चों को अभिव्यक्ति के अवसर दिए जाएँ।
  • घर में आपके लिए भोजन कौन बनाता है?
  • आपके खाने के लिए घर में क्या-क्या बनाया जाता है और उसे बनाने के लिए क्या तैयारी की जाती है?
  • जब आपकी तबियत ख़राब होती है तब आपका ध्यान कौन रखता है?
  • तबियत खराब होने पर आपके परिवार वाले आपका ध्यान कैसे रखते है?
  • घर में आपका ध्यान और कौन-कौन रखता है?
  • आपका ध्यान सिर्फ घर में ही रखा जाता है या घर से बाहर भी (आस-पड़ोस)? ऐसी कोई घटना बताएँ जब बाहर किसी ने आपका ध्यान रखा हो।
  • विद्यालय में आपको सुरक्षित रखने में कौन-कौन आपका ध्यान रखता है?
अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य :
अगले पूरे सप्ताह आप ध्यान दीजिए कि जब कोई आपकी देखभाल करता है या ध्यान रखता है तो आपको कैसा महसूस होता है आपके भाव उसके प्रति कैसे होते हैं। अगले अभिव्यक्ति दिवस पर हम चर्चा करेंगें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

–-------------------------💐---–-------------------------

सत्र : 2

उद्देश्य : बच्चे अपनी देखभाल करने वालों के प्रति अपने भावों को महसूस कर पाए उसकी अभिव्यक्ति कर पाए।
समय: प्रत्येक सत्र के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक से दो दिन (अभिव्यक्ति दिन ) का समय निर्धारित किया गया है बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक चलाया जाए।

शिक्षक नोट: शिक्षक बच्चों का ध्यान इस ओर ले जाएं कि उनके देखभाल, पोषण और सुरक्षा के लिए, कोई, जो भी कुछ करते हैं, इस ममता के भाव की भागीदारी को बच्चे अपने में महसूस कर पाएं।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा निम्न प्रश्नों पर अभिव्यक्ति :
  • आपकी मम्मी या घर का कोई बड़ा आपको खाना देते हैं तब आप कैसा महसूस करते हैं?
  • जब आपको बड़े बाहर का खाना खाने से मना करते हैं तब आपको कैसा महसूस होता है?
  • जब आप बीमार होते हो और आपके घर वाले आपका ध्यान रखते हैं, तब आपको कैसा महसूस होता है? कोई घटना साझा करें जब बीमार होने पर घर पर आपका किसी ने ख्याल रखा हो।
  • जब आपका कोई ध्यान रखता है तब आपको कैसा महसूस होता है? (जैसे: खाना-पीना, आपके कपड़े, आपकी दवाई, सोने उठने, खेलने और आपकी सुरक्षा आदि)
  • आपकी मम्मी या घर पर किसी बड़े ने अपनी तबियत खराब होने पर भी आपके लिए खाना बनाया? तब आपको कैसा महसूस हुआ? ऐसी कोई घटना साझा करो .
अगले अभिव्यक्ति दिवस के लिए कार्य :
अगले पूरे सप्ताह आप ध्यान दीजिए कि जब कोई आपकी देखभाल करता है या ध्यान रखता है तो आपको कैसा महसूस होता है, आपके भाव उसके प्रति कैसे होते हैं और आप उनको कैसे बताते (व्यक्त करते) हैं? अगले अभिव्यक्ति दिवस पर हम चर्चा करेंगें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें।

–-------------------------💐---–-------------------------

सत्र 3

उद्देश्य : बच्चे अपनी देखभाल करने वालों के प्रति अपने भावों की अभिव्यक्ति कर पाए।
समय: प्रत्येक सत्र के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक से दो दिन (अभिव्यक्ति दिन) का समय निर्धारित किया गया है बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक चलाया जाए।

शिक्षक नोट: सत्र का उद्देश्य मुख्यतः इसी भाव को समझना समझाना है की हमारे शरीर के पोषण और संरक्षण के लिए जो भी ज़िम्मेदारी का निर्वाह करते है हम उनके मन में उठते ममता के भाव को पहचान कर महसूस कर पाएं। और उनके द्वारा किये कार्यों के लिए उनको विभिन्न तरीके से धन्यवाद कर सकें।

कक्षा की शुरूआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

बच्चों द्वारा निम्न प्रस्तावित प्रश्नों पर अभिव्यक्ति करवाई जाए :
  • आपकी मम्मी ने थकान के बाद भी आपको भूख लगने पर भोजन बना कर दिया। आपने क्या किया?
  • आपके birthday पर आपकी मम्मी ने आपकी पसंद का खाना बनाया आपको अच्छा लगा। आपने मम्मी को कैसे धन्यवाद दिया?
  • आपकी मम्मी या बड़े ने अपने खाने के लिए रखी वस्तु आपको दी क्योंकि आपको वो बहुत पसंद थी। आपने उनका आभार कैसे व्यक्त किया?
  • विद्यालय में हम सुरक्षित किनके कारण रहते हैं हम उनको लिए क्या करते हैं? ( शिक्षक बच्चों से बताए गए लोगों के लिए धन्यवाद कार्ड बनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।)
  • घर के अलावा हमारी देखभाल जो करता है, हम उनके के प्रति आपने भाव कैसे व्यक्त करते है?
कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की अपनी अभिव्यक्ति के बारे में विचार करें। 

कक्षा 4: अभिव्यक्ति

हर इंसान में अपने विचारों और भावों (thoughts and feelings) को व्यक्त करने की स्वाभाविक चाहत (natural desire) होती है। जिन चीज़ों को हम सीखते और समझते हैं, उन्हें व्यक्त करने पर हम आराम (relax) महसूस करते हैं। अभिव्यक्ति से ही हम एक-दूसरे को ठीक से समझ पाते हैं। अभिव्यक्त होने पर दूसरों के साथ-साथ ख़ुद की भी यह स्पष्टता बढ़ती है कि हम कैसा सोचते हैं और कैसा महसूस करते हैं। अपनी समझ और भावनाओं को व्यक्त करने में समर्थ होने के कारण ही इनसान को 'व्यक्ति' भी कहते हैं। एक व्यक्ति को ख़ुद को व्यक्त करने पर ही संतुष्टि मिलती है। अत: अभिव्यक्ति एक व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा है।

हैप्पीनेस कक्षा में अभिव्यक्ति क्यों? (Why to express?)
प्रकृति में हर चीज़ की एक निश्चित भूमिका (definite role/purpose) है। हम किसी वस्तु की उस निश्चित भूमिका को उसकी उपयोगिता के रूप में पहचानते हैं। यह उपयोगिता समय, स्थान और परिस्थिति के आधार पर कभी भी बदलती नहीं है। जैसे- चावल की उपयोगिता को हम शरीर के पोषक के रूप में पहचानते हैं। चावल की यह उपयोगिता समय, स्थान और परिस्थिति के आधार पर बदलती नहीं है। किसी वस्तु की इस सार्वभौमिक उपयोगिता (universal utility) को हम उस वस्तु के मूल्य (value) के रूप में पहचानते हैं।
दूसरी वस्तुओं की तरह ही इनसान की भी इस दुनिया में कोई भूमिका है। जैसे:- माता-पिता अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। पुत्र-पुत्री अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल और सेवा करते हैं। वृद्ध माता-पिता अपनी संतान का मार्गदर्शन करते हैं। गुरु अपने शिष्यों को शिक्षित करते हैं। भाई-बहन और मित्र एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। इस प्रकार एक-दूसरे के ख़ुशहाल जीवन के लिए हम जो भागीदारी करते हैं, यही एक-दूसरे की ज़िंदगी में हमारा मूल्य है। इन मूल्यों को ही हम भावों के रूप में महसूस करते हैं। अपने ख़ुशहाल जीवन के लिए माता-पिता, भाई-बहन, गुरु, मित्र आदि की भागीदारी को देख पाने पर और अपनी भागीदारी को निभाने पर धरती के सभी लोग समान रूप से भावों को महसूस करते हैं। अत: इस खंड में हमारे भावों को ही सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों (universal human values) के रूप में अभिव्यक्ति का आधार माना गया है। जैसे- कृतज्ञता का भाव, सम्मान का भाव, स्नेह का भाव आदि।
जब हम अपने संबंधों में एक-दूसरे के लिए इन भावों को देख पाते हैं, महसूस करते हैं तो हमें ख़ुशी होती है। जब भी हम ख़ुश होते हैं तो अपनी ख़ुशी अपनों के साथ साझा (share) करना चाहते हैं। इससे हम और ज़्यादा ख़ुशी महसूस करते हैं। अत: ख़ुशहाल जीवन के लिए संबंधों में भावों को पहचानना, महसूस करना और व्यक्त करना बहुत ज़रूरी है। इसके साथ ही इन भावों की स्थिरता (stability of feelings) के लिए सजग (aware) रहने का अभ्यास करना भी आवश्यक है।
एक-दूसरे से अपने भावों के आदान-प्रदान के लिए ही भाषाएँ (मौखिक, लिखित, सांकेतिक) विकसित हुई हैं। किसी कौशल के साथ अपने भावों को व्यक्त करने के लिए निष्पादन कलाएँ (performing arts) विकसित हुई हैं, जैसे-संगीत, नृत्य, रंगमंच आदि। सौंदर्य के साथ अपने भावों को व्यक्त करने के लिए दृश्य कलाएँ (visual arts) विकसित हुई हैं, जैसे- ड्रॉइंग, पेंटिंग, स्कल्पचर आदि। इस प्रकार देखें तो हमारी ख़ुशी का संसार एक-दूसरे के प्रति सही भावों के साथ होने और विभिन्न माध्यमों व तरीकों से उन्हें व्यक्त करने से ही जुड़ा हुआ है। अत: एक व्यक्ति के समुचित विकास और ख़ुशहाल जीवन के लिए भावों की अभिव्यक्ति (expression of feelings) अति आवश्यक है, इसीलिए हैप्पीनेस कक्षा में अभिव्यक्ति को शामिल किया गया है।

हैप्पीनेस कक्षा में अभिव्यक्ति क्या? (What to express?)
कक्षा चौथी के लिए अभिव्यक्ति के इस खंड में निम्नलिखित चार भावों/मूल्यों को पहचानने (to explore), महसूस करने (to experience) और उन्हें व्यक्त करने (to express) के लिए रखा गया है।
  1. ममता (Care )
  2. स्नेह (Affection)
  3. कृतज्ञता (Gratitude)
  4. सम्मान (Respect)
उपर्युक्त मूल्यों को 20 सत्रों (sessions) में फैलाया गया है।

अभिव्यक्ति का आधार:
  • सभी सत्रों में अभिव्यक्ति भावों (सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों) की ही होगी।
  • अभिव्यक्ति विद्यार्थी के अपने संबंधों में जीने पर केंद्रित होगी। जीने में व्यवहार व कार्य करना और महसूस करना निहित हैं।
  • अभिव्यक्ति की कक्षा में किसी प्रकार की चर्चा नहीं होगी। इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाना भी अपेक्षित नहीं हैं कि इस बारे में आप क्या सोचते हो, क्या करना चाहते हो, इस स्थिति में क्या करना चाहिए, आगे क्या करेंगे आदि। हैप्पीनेस कक्षा की कहानियाँ चिंतन प्रधान, गतिविधियाँ विचार प्रधान और अभिव्यक्तियाँ भाव प्रधान हैं।
  • अभिव्यक्ति के प्रश्न मुख्यत: निम्नलिखित चार स्थितियों पर आधारित हैं।
    • विद्यार्थी अपने संबंधों में-
      • 1. क्या देखता है? (Observation)
      • 2. कैसा व्यवहार करता है? (Behaviour)
      • 3. क्या ज़िम्मेदारी निभाता है? (responsibility)
      • 4. क्या महसूस करता है? (Feeling)
  • सामान्यतया अभिव्यक्ति गत सप्ताह के अनुभवों पर ही आधारित रहेगी, लेकिन कुछ स्थितियों में पहले के अनुभवों को भी साझा किया जा सकता है।
  • सभी सत्रों में दिए गए प्रश्न केवल प्रस्तावित हैं। उपर्युक्त स्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षक स्वयं भी आवश्यकतानुसार प्रश्न बनाएँ/पूछें।
हैप्पीनेस कक्षा में अभिव्यक्ति कैसे? (How to express?)
प्रस्तावित शिक्षण-विधियाँ (Proposed pedagogies): कक्षा में सभी विद्यार्थियों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग प्रश्नों के अनुसार अलग-अलग शिक्षण-विधियाँ (pedagogies) अपनाने की आवश्यकता है। इसके लिए निम्नलिखित प्रस्तावित विधियों को अपनाया जा सकता है।
  • व्यक्तिगत अभिव्यक्ति (individual expression)
  • जोड़े में अपने अनुभव साझा करना (sharing their experiences in pairs)
  • छोटे समूहों में अपने अनुभव साझा करना (sharing their experiences in small groups)
अभिव्यक्ति के तरीके:
  • सामान्यतया कक्षा में व्यक्तिगत मौखिक अभिव्यक्ति (Individual oral expression in whole class) ही कराई जाए। कभी-कभी कक्षा की आवश्यकता या प्रश्न की आवश्यकता के अनुसार जोड़े में या छोटे समूहों में भी अभिव्यक्ति के अवसर दिए जाएँ।
  • प्रश्न की आवश्यकता या किसी विद्यार्थी की विशेष आवश्यकता के अनुसार अभिव्यक्ति के अन्य तरीकों को भी अपनाया जाए। जैसे:- लिखकर (पत्र, कार्ड, डायरी आदि), रोल प्ले करके, चित्र या चिह्न बनाकर, सांकेतिक भाषा द्वारा आदि।
कक्षा कार्यनीतियाँ (Class strategies):
  • कुछ प्रश्न ऐसे हैं जो प्रत्येक विद्यार्थी से पूछे जा सकते हैं। कुछ प्रश्न ऐसे हैं जो केवल उन्हीं विद्यार्थियों से पूछे जा सकते हैं जिनका उस प्रश्न से संबंधित अनुभव रहा हो।
  • प्रश्न पूछने के लिए हमेशा एक ही क्रम न अपनाएँ। कभी कक्षा के पीछे या बीच से भी प्रश्न पूछना शुरू कर सकते हैं।
  • यदि किसी प्रश्न के जवाब में ऐसा लगे कि विद्यार्थी अपना अनुभव न बताकर एक जैसा जवाब ही दोहरा रहे हैं तो उन्हें अपना अनुभव बताने के लिए प्रेरित करें या प्रश्न को बदल दें।
  • यदि किसी प्रश्न के एक से अधिक भाग हैं तो विद्यार्थी द्वारा एक भाग का जवाब देने के बाद ही उस प्रश्न का दूसरा भाग पूछें।
  • यदि किसी प्रश्न को समझने में विद्यार्थी दिक्कत महसूस करें तो शिक्षक उस प्रश्न को स्पष्ट करने की कोशिश करे।
  • प्रश्न पूछने का एक तरीका यह भी हो सकता है कि एक प्रश्न 8-10 विद्यार्थियों से पूछें और अगले 8-10 विद्यार्थियों से दूसरा प्रश्न पूछें। इसके बाद तीसरा प्रश्न या पुन: पहला प्रश्न पूछा जा सकता है। कुछ प्रश्न सभी के लिए समान भी हो सकते हैं। 
  • एक सत्र के लिए कम से कम प्रस्तावित दिन संबंधित सत्र के साथ दिए गए हैं बाकी शिक्षक के संतुष्ट होने तक उस सत्र को चलाया जा सकता है।
क्या करें और क्या न करें (Dos and Don'ts):
  • प्रत्येक सत्र का 'उद्देश्य' और ‘शिक्षक के लिए नोट’ सिर्फ़ शिक्षक के संदर्भ के लिए हैं। इन्हें विद्यार्थियों को पढ़कर न सुनाएँ और न ही समझाएँ।
  • प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थियों से ही निकलवाएँ। उन्हें उत्तर समझाने या उपदेश देने का प्रयास न किया जाए।
  • शिक्षक की मुख्य भूमिका सभी विद्यार्थियों की सहज अभिव्यक्ति के लिए वातावरण प्रदान करना और प्रश्न पूछना है।
  • सभी विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित करें। जो विद्यार्थी शुरूआत में कक्षा के सामने असहज महसूस करते हैं उन्हें पहले अपने साथ बैठे सहपाठियों से या छोटे समूहों में अपने अनुभव साझा करने के अवसर दें।
  • किसी विद्यार्थी की अभिव्यक्ति पर कोई नकारात्मक टिप्पणी न करें अन्यथा कक्षा में उसकी भागीदारी कम हो सकती है। इसका परिणाम यह भी हो सकता है कि अगली बार वह विद्यार्थी ईमानदारी से अपनी बात साझा न करे।
  • शिक्षक का स्नेहपूर्वक प्रोत्साहित करने वाला व्यवहार सबसे अधिक प्रभावी रहता है।

–-------------------------💐---–-------------------------

20. यू आर स्पेशल

गतिविधि का उद्देश्य: शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच संबंधों को मज़बूत बनाना और स्वयं में विश्वास करना। समय: कम से कम दो दिन अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक
आवश्यक सामग्री: किसी विशेष सामग्री की आवश्यकता नहीं है।

शिक्षक के लिए नोट: यह गतिविधि बच्चों को आपस में घुलने मिलने का मौका देती है इस गतिविधि में बच्चे अपनी विशेषताओं को अपने साथियों को बताएँ गे और उनके साथी उनकी विशेषताओं की प्रशंसा करेंगे।

कक्षा की शुरुआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

गतिविधि के चरण:
  • शिक्षक पूरी कक्षा को 7-8 के समूह में विभाजित करें। 
  • अब शिक्षक सभी विद्यार्थियों से कहेंगे कि वो अपने समूह में रहते हुए एक गोला बनाये । 
  • ऐसा करते हुए सभी समूह, कक्षा में अलग-अलग जगह पर गोला बनाएँगे।
  • अब शिक्षक इस गतिविधि में भाग लेते हुए, किसी भी समूह में एक यूनिक स्टाइल में चल कर आएँगे और अपना परिचय देंगे, जिसमें वे अपना नाम और जिस जगह से आते हैं बताएँगे (जैसे, मेरा नाम करमवीर है। मैं दरियागंज से हूँ।)
  • अब उस समूह के सभी प्रतिभागी उसी चाल की नकल करते हुए, चलकर करमवीर के पास आएँगे और कहेंगे " करमवीर,यू आर स्पेशल!!! इसके बाद सभी प्रतिभागी पुनः उसी चाल को चलते हुए वापस गोला बना लेंगे।
  • अब शिक्षक सभी विद्यार्थियों को एक एक कर के अपने अपने समूह में ऐसा करने को कहें। 
  • शिक्षक ध्यान देंगे कि यह गतिविधि सभी समूहों में साथ-साथ चलेगी।
  • शिक्षक ध्यान दें कि सभी विद्यार्थी इस गतिविधि में भाग लें। 
चर्चा के लिए प्रस्तावित प्रश्न 
1. आप अपनी कोई एक अच्छी बात बताएँ?
2. अपने साथी की कोई अच्छी बात बताएँ?
3. क्या आप अपने साथियों की इस गतिविधि में आई विशेषताओं के बारे में जानते थे?यदि नहीं ,तो आपको अपने साथियों की विशेषताएँ जानकर कैसा लगा?
4. आपको क्या लगता है कि एक ही कक्षा में पढ़ते हुए हर बच्चा स्पेशल क्यों है?

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट शांति से बैठकर आज की चर्चा के निष्कर्ष के बारे में विचार करें।

क्या करें क्या न करें:
  • शिक्षक सभी विद्यार्थियों की भागीदारी को सुनिश्चित करें। 
  • इस गतिविधि के लिए सबका गोल घेरे में खड़ा होना आवश्यक है। 
  • कक्षा की सीमाओं के चलते एक वक्त में एक छोटे समूह को सामने बुला कर बारी-बारी भी इस गतिविधि को करवाया जा सकता है। 
  • गतिविधि को सुरक्षित जगह पर करवाएँ । 
  •  शिक्षक इस गतिविधि में इस बात का ध्यान रखें कि यदि कक्षा मे कोई दिव्यांग विद्यार्थी है तो उसकी भावनाएँ आहत न हों। 

------------------------------------
  1. अपनी ख़ुशी के हम निर्माता
  2. कितने दोस्त
  3. खुशी देर तक या कम समय तक
  4. खुशी या खुशी पाने के तरीके
  5. खेतों से मेज़ तक
  6. तुम्हारे गुण मैं बताऊं
  7. नाम और इशारा
  8. मेरी विशेषताएँ
  9. मेरे अच्छे काम
  10. मैं आपको जानता हूँ
  11. स्वास्थ्य व स्वच्छता के स्टेशन
  12. थम्स अप, थम्स डाउन
  13. व्यवस्था में मेरी भागीदारी
  14. मेरे आस-पास
  15. मेरी भावनाएँ
  16. सिक्के का दूसरा पहलू
  17. संबंधों में ख़ुशी
  18. अदृश्य सितारे
  19. अच्छा है या नहीं
  20. यू आर स्पेशल

19. अच्छा है या नहीं

गतिविधि का उद्देश्य: विद्यार्थियों का ध्यान इस तरफ़ ले जानें का प्रयास करना कि जो अच्छा होता है वो दीर्घ-कालिक (long-lasting) होता है और जो केवल अच्छा लगता है वो अल्प-कालिक (temporary/ momentary) होता है।
समय: कम से कम दो दिन अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक
आवश्यक सामग्री: किसी विशेष सामग्री की आवश्यकता नहीं है।

शिक्षक के लिए नोट: अक्सर जो चीज़ें हमें अच्छी लगती हैं, वह हमें केवल थोड़े समय के लिए सुख देती हैं, और जो अच्छी होती हैं, वह हमें ज़्यादा समय के लिए सुख देती हैं। हम रोज़ाना बहुत सारे निर्णय लेते हैं जो इन दोनो चीज़ों पर आधारित होते हैं। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों का ध्यान इन निर्णयों की तरफ ले जाया जायेगा। शिक्षक ध्यान दें कि अच्छा लगने वाली चीज़ों में विद्यार्थियों के बीच अंतर आ सकता है, परंतु अच्छा होने वाली ज़्यादातर चीज़ें सभी को समान लगती हैं।

कक्षा की शुरुआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

गतिविधि के चरण:
  • शिक्षक बोर्ड पर एक बड़ा '+' बनायेंगे और विद्यार्थियों को “+” के चारों तरफ, निम्न स्थितियों को वर्गीकृत करने के लिए कहेंगे। 
  • “+”के चारों खाने निम्नलिखित बातों को दर्शाते हैं:
  •  अच्छा लगता है, पर अच्छा है नहीं 
  • अच्छा नहीं लगता, पर अच्छा है
  • अच्छा लगता है, और अच्छा है 
  • अच्छा नहीं लगता, और अच्छा है भी नहीं
  • पहले, शिक्षक कक्षा को हर खाने में ३-४ स्थितियाँ सोचने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करें।
  • अगर विद्यार्थी और स्थितियाँ नहीं सोच पाते, तो शिक्षक नीचे दी गई स्थितियाँ एक एक करके पढ़ें और विद्यार्थियों से पूछें “यह कौन से खाने में जा सकती हैंऔर क्यों?” 
जैसे स्थितियाँ:
  • देर रात एक फिल्म देखना, जब आपको अगली सुबह स्कूल जाना हो।
  • फल और हरी सब्जी नहीं खाना। 
  • परीक्षा से पहले अच्छी तरह से पढ़ाई करना। 
  • प्रतियोगिता से पहले अपने खेल / नृत्य का अभ्यास करना।
  • जंक फूड खाना।
  • अपना होमवर्क पूरा नहीं करने के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया जाना।
  • बहुत समय तक वीडियो गेम खेलना ।
  • पार्क में खेलना । 
  • व्यायाम करना । 
  • गर्मी से आकर ठंडा पानी पीना ।
  • दाल रोटी खाना । 
  • मम्मी पापा से कोई बात छिपाना।
  • घर में बैठे बैठे समय व्यर्थ करना ।
  • सलाद खाना ।
  • बहुत सारी मिर्च वाला खाना खाकर पेट ख़राब होना ।
  • किसी के ऊपर ग़ुस्सा निकालना।
  • किसी की कमियों का पीठ पीछे मज़ाक उड़ाना।
  • कक्षा में कम नम्बर लेकर आना ।
  • बढ़ता हुआ प्रदूषण । 
  •  परिवार के सदस्यों में लड़ाई होना । 
  • बीमार होना । 
उदाहरण के लिए: “देर रात एक फिल्म देखना, जब आपको अगली सुबह स्कूल जाना हो।” इस स्थिति में फ़िल्म देखना अच्छा लगता है, लेकिन अच्छा है नहीं क्योंकि सुबह स्कूल जानें के लिए जल्दी उठना है परंतु देर से सोने के कारण हमारी नींद पूरी नहीं होती और हम कक्षा में आलस्य में बैठते हैं । इसी प्रकार, अन्य उदाहरणों को लेकर भी शिक्षक विद्यार्थियों के साथ चर्चा करें।

पहला दिन: चर्चा के लिए प्रस्तावित प्रश्न 1. रोज़मर्रा के निर्णयों में से आपके कौन से निर्णय अच्छा लगने के कारण होते हैं और कौन से निर्णय अच्छा होने के कारण होते हैं? कौन से निर्णयों की संख्या ज़्यादा है? क्यों? 2. अच्छा लगने वाली चीज़ों और अच्छा होने वाली चीज़ों में से कौन सी चीज़ें हमें ज़्यादा देर तक सुख देतीं हैं? 3. क्या आप अच्छा होने वाली चीज़ों की अपेक्षा अच्छा लगने वाली चीज़ों को चुनते हैं? यदि हाँ तो क्यों?

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट शांति से बैठकर आज की चर्चा के निष्कर्ष के बारे में विचार करें।

क्या करें, क्या न करें:
  • शिक्षक विद्यार्थियों को अपनी सोच से ऊपर दी गयी स्थितियों के अतिरिक्त और भी स्थितियाँ सुझाने और सोचने के लिए प्रोत्साहित करें।
  • विद्यार्थियों के विचार सभी स्थितियों के लिए अलग अलग हो सकते हैं। शिक्षक ध्यान रखें कि उन्हें केवल विद्यार्थियों से उनके विचारों का आधार पूछना है, न कि उनके विचारों को सही और ग़लत बताना है।
  • यह भी संभव है कि कोई स्थिति एक से ज़्यादा खाने में रखी जा सकती है।
------------------------------------
  1. अपनी ख़ुशी के हम निर्माता
  2. कितने दोस्त
  3. खुशी देर तक या कम समय तक
  4. खुशी या खुशी पाने के तरीके
  5. खेतों से मेज़ तक
  6. तुम्हारे गुण मैं बताऊं
  7. नाम और इशारा
  8. मेरी विशेषताएँ
  9. मेरे अच्छे काम
  10. मैं आपको जानता हूँ
  11. स्वास्थ्य व स्वच्छता के स्टेशन
  12. थम्स अप, थम्स डाउन
  13. व्यवस्था में मेरी भागीदारी
  14. मेरे आस-पास
  15. मेरी भावनाएँ
  16. सिक्के का दूसरा पहलू
  17. संबंधों में ख़ुशी
  18. अदृश्य सितारे
  19. अच्छा है या नहीं
  20. यू आर स्पेशल

18. अदृश्य सितारे

गतिविधि का उद्देश्य: इस गतिविधि से विद्यार्थी उन लोगों के प्रति कृतज्ञता के भाव को समझ पाएँगे जिन्हें उन्होंने देखा भी नहीं है किन्तु वे सब हमारे सहयोगी हैं।
समय: कम से कम दो दिन अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक
आवश्यक सामग्री: किसी भी सामग्री की आवश्यकता नहीं है

शिक्षक के लिए नोट: प्रतिदिन बहुत ऐसे व्यवसाय करने वाले लोग हमारी सहायता करते हैं जिन्हें हम प्रत्यक्ष रुप से देख नहीं पाते ,किन्तु उनके बिना हमारा काम भी नहीं चलता जैसे किसान,कपड़े बनाने वाले आदि। हम सब इनका धन्यवाद तो करना चाहते हैं पर भूल जाते हैं।इस गतिविधि द्वारा हम उन्हें कृतज्ञता ज्ञापित करेंगे।

कक्षा की शुरुआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

गतिविधि के चरण:
1. शिक्षक बच्चों को 4-5 समूहों में बाटेंगे और उन्हें अलग- अलग तरह के काम कर रहे ऐसे लोगों के बारे में सोचने को बोलेंगे, जिनके प्रति वह कृतज्ञता व्यक्त करना चाहते हैं।
 2. उन लोगो के बारे में भी सोचने को कहेंगे जिनके प्रति वह कृतज्ञता महसूस तो करते हैं पर धन्यवाद करना भूल जाते हैं।
3. समूह के सभी सदस्य अपने समूह से एक ऐसा व्यक्ति चुनेंगे जो सभी समूहों के सामने अपने चुने हुए लोगो के व्यवसाय का अभिनय करेंगे।
4. एक- एक कर के हर ग्रुप का प्रतिनिधि सामने आकर अपने चुने हुए व्यक्ति के व्यवसाय का अभिनय करेगा, बाकी सभी समूह उस व्यवसाय का अनुमान लगाएँ गे और नीचे लिखे गए प्रश्नों के बारे में सोचेंगे।
  • अभी जिस व्यवसाय का अभिनय किया गया, वह कौन सा व्यवसाय है? 
  • आप इस व्यवसाय के प्रति कृतज्ञता क्यों व्यक्त करते हैं? 
पहला दिन: चर्चा के लिए प्रस्तावित प्रश्न
1. हम किन किन लोगों के प्रति कृतज्ञ होते हैं तथा क्यों? अपने समूह में चर्चा करें।
2. क्या आपने कभी इन लोगो के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है? यदि हां तो कैसे? यदि नहीं तो क्यों नहीं?
3. हम इन लोगो के प्रति कृतज्ञता एक ही तरह से व्यक्त सकते हैं या कृतज्ञता व्यक्त करने के अलग अलग तरीके भी हो सकते हैं?अपने अपने समूह में चर्चा करें।
4. क्या कभी किसी ने आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है?ऐसा उन्होंने क्यों तथा कैसे किया?
5. अगर वे सब लोग कुछ दिन की हड़ताल कर दें जो अदृश्य सितारों की तरह हमें दिखाई नहीं देते किन्तु वे हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी हैं तो क्या होगा? चर्चा करें।

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट शांति से बैठकर आज की चर्चा के निष्कर्ष के बारे में विचार करें।

क्या करें, क्या न करें
  • निर्देश स्पष्ट होंI 
  • किसी विद्यार्थी से जबरदस्ती यह कार्य न कराया जाए I 
  • कोई भी समूह किसी दूसरे समूह से चुने हुए व्यवसाय को दोबारा न दोहरायें।
  • यदि कोई विद्यार्थी ठीक से अभिनय न कर पाएँँ तो उन्हें प्रताड़ित न करें।
  • जो भी विद्यार्थी अभिनय करना चाहते हों उन्हें इसका मौका अवश्य दें।
------------------------------------
  1. अपनी ख़ुशी के हम निर्माता
  2. कितने दोस्त
  3. खुशी देर तक या कम समय तक
  4. खुशी या खुशी पाने के तरीके
  5. खेतों से मेज़ तक
  6. तुम्हारे गुण मैं बताऊं
  7. नाम और इशारा
  8. मेरी विशेषताएँ
  9. मेरे अच्छे काम
  10. मैं आपको जानता हूँ
  11. स्वास्थ्य व स्वच्छता के स्टेशन
  12. थम्स अप, थम्स डाउन
  13. व्यवस्था में मेरी भागीदारी
  14. मेरे आस-पास
  15. मेरी भावनाएँ
  16. सिक्के का दूसरा पहलू
  17. संबंधों में ख़ुशी
  18. अदृश्य सितारे
  19. अच्छा है या नहीं
  20. यू आर स्पेशल

17. संबंधों में ख़ुशी

गतिविधि का उद्देश्य: छात्र अपने जीवन में संबंधों के महत्व को महसूस करने में सक्षम होंगे।
समय: कम से कम दो दिन अथवा शिक्षक के संतुष्ट होने तक
आवश्यक सामग्री: किसी भी सामग्री की आवश्यकता नहीं है

शिक्षक के लिए नोट: गतिविधि का उद्देश्य छात्रों को अपने जीवन में रिश्तों के महत्व का एहसास कराना है। साथ ही, रिश्तों से हमें जो खुशी मिलती है वह लंबे समय तक चलती है उसका एहसास कराना है।

कक्षा की शुरुआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

गतिविधि के चरण:
  • शिक्षक चार्ट या ब्लैक बोर्ड पर कुछ परिस्थितियों को लिखेंगे । 
  • फिर, छात्रों को प्रत्येक श्रेणी के तहत परिस्थितियों को ध्यान से सुनने को कहें । 
 परिस्थितियां:
                       कॉलम 1                                                        कॉलम 2
आपने कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया, मगर पापा ने शाबाशी नहीं दी तो......
आपने कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया, पापा ने शाबाशी दी तो.....
आपने अपने लिए एक नई कलम  खरीदी और किसी ने नहीं देखा………….
आपने अपने लिए एक नई कलम खरीदी और उसका  प्रयोग किया…….
आपने अकेले  भोजन खाया तब आपको कैसा महसूस हुआ ………...
आपने भोजन को अपने दोस्तों के  साथ खाया तो आपको कैसे महसूस हुआ……...
आपने मैदान में अकेले खेला  ,तब आपको कैसा महसूस हुआ………..
आपने मैदान में अपने दोस्तों के साथ खेला , तब आपको  कैसा महसूस हुआ…….
आप अपने सबसे अच्छे दोस्त से मिलते हैं, वह आपको सही तरीके से अभिवादन नहीं करता है तब........
आप अपने सबसे अच्छे दोस्त से मिलते हैं, वह आपको सही तरीके से अभिवादन करता है तब........
आपकी/आपका  सबसे प्रिय दोस्त किसी और के साथ खेलने चले जाती/जाता  हैं तब........
आपकी/आपका  सबसे प्रिय दोस्त आप के साथ खेलती/खेलता  है तब......


  • अब हर ग्रुप से नीचे दिए गए प्रश्न पूछें । 
  • आपको जिन जिन परिस्थतियों में खुशी मिली उनमें अपनी अंगुलियों से (V )का चिन्ह बनाओ। 
  • आपको जिन जिन परिस्थतियों में खुशी नहीं मिली उनमें अपनी अंगुलियों से उल्टा ( /\ ) बनाओ।
पहला दिन: चर्चा के लिए प्रस्तावित प्रश्न 1. कॉलम 2 की परिस्थितियाँ कॉलम 1 से अलग कैसे हैं ? 2. कॉलम 1 में लिखी गई परिस्थितियों में आपको खुशी क्यों नहीं मिल रही थी।अपने साथी के साथ चर्चा करें। 3. दूसरे कॉलम में लिखी गई परिस्थितियों में आपको खुशी क्यों मिल रही थी।अपने साथी के साथ चर्चा करें। 4. क्या आप कॉलम 1 और कॉलम 2 के तहत 2 और स्थितियों के बारे में सोच सकते हैं?

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट शांति से बैठकर आज की चर्चा के निष्कर्ष के बारे में विचार करें।

क्या करें क्या न करें:
  • शिक्षक स्वयं भी गतिविधि में भाग लें। 
  • शिक्षक चर्चा को उद्देश्य तक पहुंचाएँ । 
  • विद्यार्थियों को स्थितियों को समझने के लिए उचित समय दें।
------------------------------------
  1. अपनी ख़ुशी के हम निर्माता
  2. कितने दोस्त
  3. खुशी देर तक या कम समय तक
  4. खुशी या खुशी पाने के तरीके
  5. खेतों से मेज़ तक
  6. तुम्हारे गुण मैं बताऊं
  7. नाम और इशारा
  8. मेरी विशेषताएँ
  9. मेरे अच्छे काम
  10. मैं आपको जानता हूँ
  11. स्वास्थ्य व स्वच्छता के स्टेशन
  12. थम्स अप, थम्स डाउन
  13. व्यवस्था में मेरी भागीदारी
  14. मेरे आस-पास
  15. मेरी भावनाएँ
  16. सिक्के का दूसरा पहलू
  17. संबंधों में ख़ुशी
  18. अदृश्य सितारे
  19. अच्छा है या नहीं
  20. यू आर स्पेशल