11. हवाई जहाज़ उड़ाएंगे

गतिविधि का उद्देश्य: विद्यार्थियों का ध्यान उनके लिए उनके माता/पिता द्वारा किए गए योगदान पर जाए।
आवश्यक सामग्री: हर विद्यार्थी के लिए एक काग़ज़।

शिक्षक नोट:
किसी व्यक्ति का व्यवहार इस बात पर काफ़ी निर्भर करता है कि उसने किसी के योगदान को कितना स्वीकार किया है। माता-पिता के ममता और वात्सल्य की पूरकता में बच्चे में कृतज्ञता का भाव पनपे, यह इस गतिविधि से अपेक्षित है।

कक्षा की शुरुआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

गतिविधि के चरण:
1. विद्यार्थियों से चर्चा करें कि मम्मी/पापा हमारे लिए क्या क्या करते हैं।
2. ब्लैकबोर्ड के आधे भाग में उन बातों को लिखते चलें।
3. दूसरे हिस्से में उनके कार्यों के प्रति हमारी जो प्रतिक्रिया होती है, उसकी सूची बच्चों के उत्तर लेते हुए बना दें।
4. अब सभी विद्यार्थियों को एक गोलाई में बैठा दें।
5. अब हर विद्यार्थी को काग़ज़ दें, और उनसे कहें कि वे काग़ज़ पर एक शब्द/ वाक्य में ऐसा कुछ लिखें जो मम्मी/पापा उनके लिए करते हैं। वे ब्लैकबोर्ड पर लिखे वाक्यों की मदद ले सकते हैं।
6. इसके बाद वे इस काग़ज़ का हवाई जहाज़ बना लें।
7. गोलाई में बैठे बैठे ही, आँखें बंद कर लें और सब अपने जहाज़ को उड़ा दें।
8. अब आँखें खोल कर देखें की सभी के पास एक न एक जहाज़ उड़ कर आया होगा। सब एक-एक जहाज़ उठा लें। सब जहाज़ खोल कर देखें उसमें क्या लिखा है।
9. जो बातें लिखी हैं, उसके आधार पर विद्यार्थी अपने विचार सबको बताएँ कि जब मम्मी/पापा उनके लिए वह कार्य करते हैं, तो वे उस पर कैसी प्रतिक्रिया करते हैं।
10. इस प्रकार कक्षा में सभी विद्यार्थियों को बोलने का अवसर दें।

गतिविधि हेतु प्रस्तावित प्रश्न:
1. आपको जहाज़ बनाना कैसा लगा?
2. क्या आप जहाज़ पर अपनी मन की बात लिख पाए?
3. मम्मी/पापा आपकी मदद क्यों करते होंगे?
4. आपको उनके लिए कुछ अच्छा करना कैसा लगता है?

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की चर्चा के निष्कर्ष के बारे में विचार करें।

ध्यान दें:
1. ब्लैकबोर्ड पर सूची बनाते हुए विद्यार्थियों के स्तरानुसार सरल शब्दों का प्रयोग करें।
2. हवाई जहाज़ बनाने की प्रक्रिया से पहले आप उन्हें एक बार हवाई जहाज़ बनाकर दिखा दें।

करके देखें :
आज घर पर अपने परिवार के किसी भी सदस्य के लिए कोई काम करें या किसी काम में उनकी मदद करें।
अगले दिन अपना अनुभव साझा करें ।  

----------------------------------

  1. नमस्कार (Hello)
  2. हम सब एक समान
  3. अगर न हो तो
  4. आओ सुनें और करें
  5. मैं भी हूँ कलाकार
  6. ग़लती तो सब से हो जाती है
  7. ग़ुस्सा अच्छा या बुरा
  8. मेरी नोट-बुक
  9. सही और गलत
  10. सुन्दर-सा घर बनायेंगे
  11. हवाई जहाज़ उड़ाएंगे
  12. अनोखी चादर
  13. गुप्त संदेश
  14. आओ बातें करें उनकी
  15. हमारी ज़रूरतें
  16. काल्पनिक गेंद (Imaginary Ball)
  17. मित्र चित्र
  18. आओ जोड़ते चलें
  19. इल्ली (caterpillar)
  20. भावों की पहचान
  21. मैं क्या नहीं
  22. आया आंटी सबसे अच्छी
  23. हम हैं अच्छे
  24. आओ डर साझा करें
  25. धन्यवाद करें हम सबका
  26. खोया कार्ड
  27. पहचान कौन?
  28. सुरक्षित द्वीप
  29. मुझे पहचानो
  30. मुझमें क्या बदला पहचानो

No comments:

Post a Comment