9. सही और गलत

गतिविधि का उद्देश्य: विद्यार्थी अपने पक्ष के विचार के साथ साथ दूसरों का पक्ष भी समझ पाएँ।
आवश्यक सामग्री: एक कार्ड जो एक तरफ से सफ़ेद हो और दूसरी तरफ से काला

शिक्षक नोट:
अक्सर हम सभी के साथ ऐसा होता है कि हम अपने विचार पक्ष को ही सही मानते हैं और हम अपनी ऊर्जा अपने को सही साबित करने में लगा देते हैं। हम दूसरे के विचार पक्ष समझने का प्रयास करते ही नहीं। दोनों पक्ष की सही समझ होने पर ही सही निर्णय लिया जा सकता है।

कक्षा की शुरुआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया से की जाए।

गतिविधि के चरण:
1 . सभी विद्यार्थियों के जोड़े बनाएँ। (विद्यार्थियों के दो समूह बनाकर भी यह गतिविधि कराई का सकती है।)
2 . विद्यार्थियों को किसी भी विषय पर चर्चा करने को कहें, जैसे - स्कूल में खेलना चाहिए या नहीं, साथ मिलकर खाएं या नहीं, ऐसा ही कोई विद्यार्थियों की ज़िंदगी से जुड़ा मुद्दा। चर्चा करने के लिए पर्याप्त समय दें।
3. अंत में विद्यार्थियों को एक कार्ड दिखाएँ, जो एक तरफ से काला और दूसरी तरफ से सफेद हो।
4. कार्ड का एक साइड दिखाएँ और पूछें, “यह कार्ड कौनसे रंग का है?” फिर दूसरी साइड दिखाकर रंग पूछें।
(कार्ड के स्थान पर किसी और वस्तु का इस्तेमाल भी किया जा सकता है जिसके एक तरफ़ एक रंग हो और दूसरी तरफ़ दूसरा रंग। पर प्रश्न पूछते समय ध्यान रखा जाए कि वस्तु कौनसे रंग की है यह पूछा जाए, न कि इस तरफ़ कौन सा रंग है/दिखता है।)

चर्चा के लिए प्रस्तावित प्रश्न:
1. क्या कार्ड का रंग बताने में आपसे कोई गलती हुई? क्यों? (क्या एक तरफ़ का रंग देखकर आपने दोनों तरफ़ का रंग वही मान लिया था?)
2. क्या कभी ऐसा हुआ है, जब आपने पहले जैसा सोचा था, बाद में उससे अलग बात निकली? कोई ऐसी घटना साझा करें।
3. क्या आप हमेशा अपनी बात को ही सही मानते हैं? क्यों?
4. क्या हमें दूसरों की बात को भी समझने की ज़रूरत है? क्यों?

कक्षा के अंत में 1-2 मिनट, शांति से बैठकर आज की चर्चा के निष्कर्ष के बारे में विचार करें।

करके देखें :
आज घर पर, कोई प्रतिक्रिया दिए बिना सबकी बात सुनने का प्रयास करें और कल अपना अनुभव कक्षा में साझा करें कि क्या यह आपके लिए दूसरे की बात को बेहतर ढंग से समझने में मददगार रहा।  

----------------------------------

  1. नमस्कार (Hello)
  2. हम सब एक समान
  3. अगर न हो तो
  4. आओ सुनें और करें
  5. मैं भी हूँ कलाकार
  6. ग़लती तो सब से हो जाती है
  7. ग़ुस्सा अच्छा या बुरा
  8. मेरी नोट-बुक
  9. सही और गलत
  10. सुन्दर-सा घर बनायेंगे
  11. हवाई जहाज़ उड़ाएंगे
  12. अनोखी चादर
  13. गुप्त संदेश
  14. आओ बातें करें उनकी
  15. हमारी ज़रूरतें
  16. काल्पनिक गेंद (Imaginary Ball)
  17. मित्र चित्र
  18. आओ जोड़ते चलें
  19. इल्ली (caterpillar)
  20. भावों की पहचान
  21. मैं क्या नहीं
  22. आया आंटी सबसे अच्छी
  23. हम हैं अच्छे
  24. आओ डर साझा करें
  25. धन्यवाद करें हम सबका
  26. खोया कार्ड
  27. पहचान कौन?
  28. सुरक्षित द्वीप
  29. मुझे पहचानो
  30. मुझमें क्या बदला पहचानो

No comments:

Post a Comment