14. काल्पनिक गेंद (Imaginary Ball)

गतिविधि का उद्देश्य: विद्यार्थियों के आपसी संबंध प्रगाढ़ करना एवं सहयोग की भावना को बढ़ाना। साथ ही रचनात्मकता का विकास करना।
आवश्यक सामग्री: किसी विशेष सामग्री की आवश्यकता नहीं।

शिक्षक के लिए नोट:
यह गतिविधि विद्यार्थियों का आपस में ताल मेल बनाने के लिए रखी गयी है। आपसी ताल मेल के लिए सहयोग की आवश्यकता होती है। कक्षा में विद्यार्थियों में मित्रता होने से कक्षा का वातावरण अच्छा और प्रेरणादायी बनेगा। शिक्षक के भी गतिविधि में साथ जुड़ कर खेलने से ऐसे वातावरण की सृष्टि होगी। अनुकूल वातावरण से विद्यार्थियों का विद्यालय में, कक्षा में एवं पढ़ाई में मन लगेगा।

कक्षा की शुरुआत 2-3 मिनट श्वास पर ध्यान देने की क्रिया से की जाए।

गतिविधि के चरण:
  • विद्यार्थियों को गोलाई में खड़ा करें।
  • समूह को बताएं कि आप के पास एक ऐसी काल्पनिक गेंद है जो दिखाई नहीं देती।
  • इस गेंद का आकार और वजन भी निर्धारित कर दें और फिर तेज़ आवाज़ करते हुए इसे गोल घेरे में आगे बढ़ाएं।
  • प्रत्येक बच्चे को यह गेंद उसी आवाज़, वज़न और आकार के साथ मिले।
  • विद्यार्थियों से कहें कि वे गेंद देते समय गेंद का आकार और वजन बदल सकते हैं। जैसे- विद्यार्थी गेंद देते समय ऐसी टिप्पणी कर सकते हैं-
    • "इस गेंद को ले लो यह बहुत भारी है।"
    • "गेंद बहुत गरम है, ध्यान से पकड़ें।”
    • "ओह! इस गेंद की कितनी अच्छी खुशबू है।"
  • इस क्रम को जारी रखें। अगर संभव हो सके तो एक दूसरी गेंद और एक तीसरी गेंद को भी ऐसे ही गोल घेरे में घुमाते रहें।
  • प्रत्येक विद्यार्थी काल्पनिक गेंद को विभिन्न अभिव्यक्तियों द्वारा अपने साथी को दे।
  • इस गतिविधि को दोहराया भी जा सकता है।
गतिविधि में चर्चा हेतु प्रस्तावित प्रश्न:
  • आपको कौन-सी काल्पनिक गेंद सबसे मज़ेदार लगी?
  • किसकी काल्पनिक गेंद उठाना सबसे मुश्किल था?
  • और किस किस तरह की गेंद हो सकती है? कल्पना करके बताइये।
  • अन्य किन वस्तुओं के साथ आप यह गतिविधि कर सकते हैं?
  • आपके पास जब गेंद आई तो कैसा लगा? और जब अगले को दिया तब?
  • क्या आप अपनी कोई वस्तु किसी दूसरे को देते हैं? क्यों या क्यों नहीं?
कक्षा के अंत में 1-2 मिनट शांति से बैठें और अपने निष्कर्ष के बारे में विचार करें।

क्या करें, क्या न करें :
  • हर विद्यार्थी गेंद को अलग-अलग अभिव्यक्ति से आगे बढ़ाए - इसके लिए आप उन्हें सुझाव दे सकते हैं।
  • विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करें।
  • विद्यार्थियों को सहयोग और ताल मेल से गतिविधि करने के लिए प्रोत्साहित करें।
करके देखें :
आज घर पर परिवार के सदस्यों या अपने दोस्तों के साथ इस गतिविधि को करें और अगली हैप्पीनेस क्लास में अपना अनुभव साझा करें।  

----------------------------
  1. नमस्कार (Hello)
  2. हा-हा ही-ही हो-हो
  3. मेरा शरीर
  4. हाथ ऊपर नीचे
  5. तुम में मुझ में क्या समान?
  6. सुनो और कूदो
  7. साथी और बॉल
  8. मेरी नोट-बुक
  9. जुगलबंदी (Duet)
  10. सुपर स्माइल (Super Smile)
  11. दर्पण (mirror)
  12. एक नई चुनौती
  13. पहचानो और छूओ
  14. काल्पनिक गेंद (Imaginary Ball)
  15. अंगुलियों को जोड़ें (Join the fingers)
  16. मेरी स्माइली
  17. मुझे ऐसा लगता है
  18. मेरी आवाज़
  19. इल्ली (caterpillar)
  20. पहचान कौन? (Guess Who?)
  21. कार एवं ड्राईवर
  22. रूको और चलो (Freeze and Melt)
  23. संतुलन (Balance)
  24. गौर करें और बताएँ
  25. आओ सुलझाएँ उलझन
  26. उल्टा – पुल्टा
  27. मुझमें क्या बदला पहचानो
  28. साथी की अच्छी बात
  29. उनकी तरह अभिनय करें
  30. क्या ग़ायब, क्या नया?

No comments:

Post a Comment